Post Views 11
January 6, 2023
रेलवे अस्पताल अजमेर के ओपीडी का समय बदला
रेलवे अस्पताल अजमेर के ओपीडी समय का पुनर्निर्धारण किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अन्य सभी मंडलीय अस्पतालों और केंद्रीय अस्पताल के समान मंडल रेलवे अस्पताल, अजमेर की ओपीडी सेवाओं के समय को एक शिफ्ट में पुनर्निर्धारित किया गया है। रेलवे अस्पताल अजमेर की ओपीडी सेवाओं का नया समय दिनाँक 16/01/2023 (सोमवार) से प्रभावी होगा। इसके अनुसार ओपीडी सेवाओं का समय सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक रहेगा । भोजनावकाश का समय दोपहर 1 से 2 बजे तक रहेगा। भोजनावकाश के दौरान भी कुछ ओपीडी दवा काउंटर खुले रहेंगे। शनिवार को ओ पी डी का समय प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। रविवार, सरकारी अवकाश तथा राष्ट्रीय अवकाश के दौरान ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। ओपीडी सेवाएं कभी भी लगातार 2 दिनों तक बंद नहीं रहेंगी। आपातकालीन/ दुर्घटना सेवाऐं 24x7 (दिन -रात) जारी रहेंगी ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved