Post Views 31
January 6, 2023
सिलिकोसिस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
अजमेर 06 जनवरी। खान एवं भू-विज्ञान विभाग द्वारा चिकित्सा विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जूनिया तहसील केकडी में सिलिकोसिस जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिलिकोसिस बीमारी की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही खनन के दौरान सुरक्षा उपकरणों के महत्व एवं उपयोग के सम्बन्ध में भी बताया गया। शिविर में खनन पट्टों में काम करने वाले श्रमिकों की चिकित्सा विभागकी मोबाईल टीम द्वारा मौके पर स्क्रीनिंग की जाकर जांच की गई।
शिविर में चिकित्सा अधिकारी श्री विजय कुमार शर्मा, डॉ. रामस्वरूप सुमन, रेडियोग्राफर श्री दिनेश वैष्णव, लैब टेक्निशियन श्री राजेश कुमार मीणा तथा श्री सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved