Post Views 11
January 5, 2023
क्लॉक टावर थाना अंतर्गत कैसरगंज में पुलिस चौकी के नजदीक चोर बनिया की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना
दुकान के ताले तोड़कर अज्ञात चोर 30 से 40 हजार के नोटों से बनी माला, 5000 की नकदी और 3000 के चांदी के आइटम चुरा कर हुए फरार
बीती रात अज्ञात चोरों ने केसरगंज में गंगेश्वर महादेव मंदिर के नजदीक रिलायंस फ्रेश के सामने स्थित फेमस चोर बनिए की दुकान को निशाना बनाकर लगभग 50 से 55000 की नगदी और माल पर हाथ साफ कर दिया।
दुकान के संचालक विशाल जैन ने बताया कि चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 30 से 40 हजार के नोटों से बनी मालाएं , गल्ले में रखी 5000 की नकदी और 3000 के चांदी के आइटम चोरी कर लिए है। उनके द्वारा क्लॉक टावर थाना पुलिस में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई जहां से आये पुलिसकर्मियों ने दुकान का मौका मुआयना कर तफ्तीश शुरू कर दी है ।
विशाल जैन ने मांग की है कि दुकानदारों को भी सजग होना चाहिए साथ ही पुलिस को भी रात्रि गश्त बढ़ानी चाहिए।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved