For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170605749
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गूंज गरबा महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग चंकी पांडे ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रों की धूम, बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को देखने उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: नाका मदार के वार्ड 55 में गरबा रास की धूम, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की मां दुर्गा की आरती |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ईदगाह कॉलोनी में आया साइलेंट किलर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर बाईपास पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को टेलर ने रौंदा, पिता की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती   |  Ajmer Breaking News: अजमेर। कल्याणीपुरा स्थित जगत जननी माँ काली मंदिर में माँ काली मित्र मंडल के तत्वावधान में कन्या पूजन |  Ajmer Breaking News: दुकान में घुसकर मारपीट और सोने की चैन छीनने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के किशनपुरा गांव में पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा! अखंड दीपक से चुनरी में लगी आग, बचाने के प्रयास में झुलसी महिला।   |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, अमन-चैन की मांगी दुआ | 

अजमेर न्यूज़: राज सरकार के सहकारिता विभाग के अंतर्गत आने वाले सहकारी समितियों की वर्षों से चली आ रही स्थाई नियुक्ति और समान वेतन की मांग को लेकर आज बुधवार को 26 जिलों के सैकड़ों पदाधिकारी और कर्मचारी पुष्कर में एकत्रित हुए।

Post Views 11

January 5, 2023

राज सरकार के सहकारिता विभाग के अंतर्गत आने वाले सहकारी समितियों की वर्षों से चली आ रही स्थाई नियुक्ति और समान वेतन की मांग को लेकर आज बुधवार को 26 जिलों के सैकड़ों पदाधिकारी और कर्मचारी पुष्कर में एकत्रित हुए।

एक मंच से एक मांग का नारा 

प्रदेश के 26 जिलों से आए ग्राम सेवा सहकारी समितियों की संस्था सहकार संघ और व्यवस्थापक यूनियन के सैकड़ों पदाधिकारी और कर्मचारियों ने कस्बे के माली मंदिर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। सहकार संघ के जसवंत सिंह राणावत ने बताया कि लंबे अरसे से समितियों में स्थाई नियुक्ति और समान वेतन मांग दोराई जा रही है। जिसको लेकर अब सहकार संघ और व्यवस्थापक यूनियन एकजुट होकर सरकार के सामने अपनी मांग मजबूती के साथ रखेगी। सरकार संघ से जुड़े पदाधिकारियों का कहना था कि सरकार कोमन कैडर बनाकर समितियों के कर्मचारियों को दूसरे सरकारी कर्मचारियों की तरह समान वेतनमान दिया जाए। जिस तरह सरकार संविदा कर्मियों को स्थाई नियुक्तियां दे रही है। उसी प्रकार लंबे अरसे से सहकारी समितियों में काम कर रहे कार्मिकों को त्रुटि रहित स्क्रीनिंग कर स्थाई नियुक्तियां दी जाए। सरकार की तरफ से पदाधिकारियों ने बताया कि समितियों में स्थाई नियुक्तियां आखरी बार 1984 और 1985 में दी गई थी। लंबे अरसे से समितियों के कर्मचारी स्थाई नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सन 2009 और 2015 में सरकार की ओर से कर्मचारियों की स्क्रीनिंग भी की गई थी। स्क्रीनिंग में त्रुटि होने के चलते कई कर्मचारी इसके लाभ से वंचित रह गए। जिन्हें फिर से स्क्रीनिंग कर स्थाई नियुक्तियां दी जानी चाहिए।

इस दौरान 26 जिलों के पदाधिकारी रहे उपस्थित

सहकार संघ के इस एक दिवसीय आयोजन के दौरान जालौर जिले से हनुमान सिंह राजावत, सिरोही से नरपत सिंह चारण, सहित जितेंद्र शर्मा, हेमंत व्यास, वीके शर्मा मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved