For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170605661
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गूंज गरबा महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग चंकी पांडे ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रों की धूम, बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को देखने उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: नाका मदार के वार्ड 55 में गरबा रास की धूम, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की मां दुर्गा की आरती |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ईदगाह कॉलोनी में आया साइलेंट किलर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर बाईपास पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को टेलर ने रौंदा, पिता की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती   |  Ajmer Breaking News: अजमेर। कल्याणीपुरा स्थित जगत जननी माँ काली मंदिर में माँ काली मित्र मंडल के तत्वावधान में कन्या पूजन |  Ajmer Breaking News: दुकान में घुसकर मारपीट और सोने की चैन छीनने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के किशनपुरा गांव में पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा! अखंड दीपक से चुनरी में लगी आग, बचाने के प्रयास में झुलसी महिला।   |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, अमन-चैन की मांगी दुआ | 

अजमेर न्यूज़: अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भावना गर्ग की अध्यक्षता में गुरूवार को उर्स मेले के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया।

Post Views 61

January 5, 2023

एडीएम भावना गर्ग ने कहा कि उर्स मेला 2023 के दौरान जायरीन के बड़ी संख्या में आने की संभावना है। उसी के अनुरूप समस्त व्यवस्थाएं की जानी चाहिए

उर्स मेला-2023, एडीएम भावना गर्ग ने ली बैठक
अजमेर 05 जनवरी। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भावना गर्ग की अध्यक्षता में गुरूवार को उर्स मेले के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया।
एडीएम भावना गर्ग ने कहा कि उर्स मेला 2023 के दौरान जायरीन के बड़ी संख्या में आने की संभावना है। उसी के अनुरूप समस्त व्यवस्थाएं की जानी चाहिए। उर्स मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना मेले से जुड़े समस्त विभागों का सामुहिक दायित्व है। निगरानी के लिए स्थापित समस्त सीसी टीवी कैमरे कार्यशील रहने चाहिए। जिला प्रशासन के अतिरिक्त दरगाह कमेटी द्वारा भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। इनका लगातार संचालन होते रहना चाहिए।
 उन्होंने कहा कि सीसी टीवी कैमरों के डाटा की रिकॉर्डिंग संरक्षित रखी जाए। दरगाह थाने में इन पर लगातार नजर रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त एडीएम कार्यालय से भी सम्पूर्ण दरगाह क्षेत्र को देखने की व्यवस्था की गई है। अभय कमाण्ड सेण्टर के कैमरों की लगातार मॉनिटरिंग हो। दरगाह कमेटी द्वारा लगाए गए कैमरों पर भी चौबीसों घण्टों नजर रहेगी।
उन्होंने कहा कि दरगाह क्षेत्र में विद्युत, टेलिफोन, इन्टरनेट एवं केबल टीवी के तारों को चार मीटर से अधिक उंचाई पर रखा जाए। रास्ते के उपर से गुजरने वाले तारों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। दीवारों के सहारे चलने वाले तारों को भी पर्याप्त उंचाई पर लगाने के निर्देश दिए गए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved