For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170605618
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गूंज गरबा महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग चंकी पांडे ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रों की धूम, बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को देखने उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: नाका मदार के वार्ड 55 में गरबा रास की धूम, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की मां दुर्गा की आरती |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ईदगाह कॉलोनी में आया साइलेंट किलर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर बाईपास पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को टेलर ने रौंदा, पिता की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती   |  Ajmer Breaking News: अजमेर। कल्याणीपुरा स्थित जगत जननी माँ काली मंदिर में माँ काली मित्र मंडल के तत्वावधान में कन्या पूजन |  Ajmer Breaking News: दुकान में घुसकर मारपीट और सोने की चैन छीनने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के किशनपुरा गांव में पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा! अखंड दीपक से चुनरी में लगी आग, बचाने के प्रयास में झुलसी महिला।   |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, अमन-चैन की मांगी दुआ | 

अजमेर न्यूज़: लिंग आधारित भेदभाव को रोकन के लिए चलाया जाएगा जागरुकता अभियान 

Post Views 31

January 5, 2023

सचिव द्वारा बताया गया कि लिंग आधारित भेदभाव के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाए जाने के लिए शिविर लगाए जाने चाहिए जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे जागरुकता अभियान को भी शामिल किया जाना चाहिए।

लिंग आधारित भेदभाव को रोकन के लिए चलाया जाएगा जागरुकता अभियान 

 रामपाल जाट सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), अजमेर की अध्यक्षता में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा माह जनवरी 2023 में जारी किए गए एक्शन प्लान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढाओ, बालिकाओं के लिए मुफ्त एवं अनुदानित शिक्षा, राष्ट्र में लिंग आधारित भेदभाव जैसे विषय पर चर्चा की। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, उपनिदेशक महिला एवं सामाजिक अधिकारिता विभाग, समाज कल्याण अधिकारी, प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर एवं मुख्यालय पर स्थित समस्त पीएलवी द्वारा भाग लिया गया। बैठक में सचिव द्वारा बताया गया कि लिंग आधारित भेदभाव और लिंग आधारित हिसा हमारे समाज पर एक तरह का कलक है। परम्परागत रूप से समाज में महिलाओं को कमजोर वर्ग के रूप में देखा जाता रहा है। वे घर और समाज दोनों ही जगहों पर भेदभाव से पीडित होती रही है। स्कूल में पढ़ रही बालिकाए भी इसका शिकार हो रही है. जिसके लिए विद्यालयों में बाल संरक्षण जैसी नीतियां बताकर बच्चों को जागरुक करना चाहिए। सचिव द्वारा बताया गया कि बेहतरीन शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो कि एक बालिका को अपना अच्छा भविष्य बनाने में उसकी सहायता कर सकती है और साथ ही उसे बाल विवाह समाज में हो रही लिंग आधारित हिसा के विरूद्ध जागरुक करने में भी मदद कर सकती है। सचिव द्वारा बताया गया कि लिंग आधारित भेदभाव के विरुद्ध जागरुकता अभियान चलाए जाने के लिए शिविर लगाए जाने चाहिए जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे जागरुकता अभियान को भी शामिल किया जाना चाहिए। बैठक में मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी को भी स्कूलों में बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत शिविर लगाए जाने और साथ ही लिंग आधारित हिंसा और भेदभाव जैसे विषयों पर भी बालक-बालिकाओं को जागरुक करने के लिए कहा। बैठक में उपस्थित पैस लीगल बोलेन्टियर्स को भी नरेगा क्षेत्रों में जाकर वहाँ काम कर रही महिलाओं के बीच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, उडान योजना, बालिकाओं के लिए मुफ्त शिक्षा जैसे विषयों पर शिविर लगाकर जागरुकता कार्यक्रम करने के निर्देश दिए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved