Post Views 11
January 5, 2023
पटेल मैदान में खेल गतिविधियां आरंभ , खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण, पांच विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
पटेल मैदान में गुरूवार से पांच विभिन्न खेलों का विधिवत शुभारंभ किया गया। मेयर श्रीमती ब्रजलता हाड़ा, जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्येकरी अधिकारी श्री अंश दीप, नगर निगम आयुक्त एवं अजमेर स्मार्ट के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुशील कुमार ने बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी, नगर निगम अधिकारी, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष श्री दीनबंधु चौधरी मौजूद थे।
जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया खेल गतिविधियों को पुन: आरंभ किया गया है। उन्होंने शहरवासियों से आव्हान किया कि वे खेल सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। खेल विभाग के प्रशिक्षक यहां पर आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, ताकि खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। बैंडमिंटन कोर्ट पर जिला कलक्टर एवं नगर नगम आयुक्त ने खेलकर औपचारिक शुरूआत की। इसके बाद बास्केटबॉल कोर्ट, टेनिस कोर्ट पर खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बर्धन किया।
इन खेलों का किया शुभारंभ
पटेल मैदान में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस तैयार किए गए हैं। स्क्वाश कोर्ट की सुविधा जल्द ही खिलाड़ियों को मिलने लगेगी। उक्त खेलों में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बैडमिंटन, बास्टकेबॉल सहित अन्य खेलों में बढ़-चढ़कर रजिस्ट्रेशन कराया गया है। खिलाड़ियों का मानना है कि शहर के बीचोंबीच बास्टकेटबॉल कोर्ट की सुविधा मिलने से इसका लाभ स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा।
तरणताल, एथेलेटिक्स, फुटबॉल की जल्द मिलेगी सौगात
नगर निगम आयुक्त श्री सुशील कुमार ने बताया कि पटेल मैदान में तलरणताल, एथेलेटिक्स और फुलबॉल की खेल सुविधाएं शीघ्र ही आरंभ होने जा रही है। प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान मिलने लगेंगी।
इंडोर स्टेडियम कमेटी द्वारा पूर्व में निर्धारित मासिक शुल्क जैसे बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए 400 रुपये, सीनियर के लिए 800 रुपये, टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए 300 रुपये, सीनियर के लिए 400 रुपये, लॉन टेनिस खिलाड़ियों के लिए 600 रुपये, सीनियर के लिए 1000 रुपये और बास्केटबॉल के खिलाड़ियों के लिए 250 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा। सुबह 6 से 9 बजे और अपराह्न 3 से सायं 8 बजे खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे।
इस तरह से करवाएं रजिस्ट्रेशन
पटेल मैदान में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और लॉन टेनिस के खिलाड़ी जिला खेल अधिकारी एवं प्रशिक्षक के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के पश्चात पंजीकृत खिलाड़ियों का आईडी कार्ड बनाया जाएगा। ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved