For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170605750
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: गूंज गरबा महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रि के अवसर पर आयोजित भव्य डांडिया कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडी किंग चंकी पांडे ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नवरात्रों की धूम, बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को देखने उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: नाका मदार के वार्ड 55 में गरबा रास की धूम, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की मां दुर्गा की आरती |  Ajmer Breaking News: अजमेर की ईदगाह कॉलोनी में आया साइलेंट किलर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर बाईपास पर दर्दनाक हादसा: सड़क पार कर रहे पिता-पुत्र को टेलर ने रौंदा, पिता की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती   |  Ajmer Breaking News: अजमेर। कल्याणीपुरा स्थित जगत जननी माँ काली मंदिर में माँ काली मित्र मंडल के तत्वावधान में कन्या पूजन |  Ajmer Breaking News: दुकान में घुसकर मारपीट और सोने की चैन छीनने का आरोप, पीड़ित ने कोतवाली थाने में दी शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के किशनपुरा गांव में पूजा के दौरान दर्दनाक हादसा! अखंड दीपक से चुनरी में लगी आग, बचाने के प्रयास में झुलसी महिला।   |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा साहब की दरगाह पहुंचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, अमन-चैन की मांगी दुआ | 

अजमेर न्यूज़: रसद अधिकारी द्वितीय विनय कुमार शर्मा और उनकी टीम के द्वारा सिलेण्डर जप्ती की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए गैस एजेंसी ब्लू फ्लेम के मालिक उम्मेद सिंह ने खोला मोर्चा 

Post Views 11

January 4, 2023

पत्रकार वार्ता कर रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा और उनकी टीम को कटघरे में किया खड़ा, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत करने की भी बात कही

रसद अधिकारी द्वितीय विनय कुमार शर्मा और उनकी टीम के द्वारा सिलेण्डर जप्ती की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए गैस एजेंसी ब्लू फ्लेम के मालिक उम्मेद सिंह ने खोला मोर्चा 

पत्रकार वार्ता कर रसद अधिकारी विनय कुमार शर्मा और उनकी टीम को कटघरे में किया खड़ा, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत करने की भी बात कही


मंगलवार को जिला रसद अधिकारी द्वितीय विनय कुमार शर्मा और उनकी टीम के द्वारा सराधना स्थित ब्लू फ्लेम गैस एजेंसी के गोदाम पर की गई कार्रवाई और उनके ड्राइवर के फोन को जप्त कर लेने के साथ ही 316 सिलेंडरों को बिना तथ्यों व सबूतों के जप्त करने के मामले को अनुचित करार देते हुए एजेंसी संचालक उम्मेद सिंह महाबोधि ने जिला कलेक्टर से शिकायत की है। वही 
एसीबी में शिकायत करने की भी बात कहते हुए इस मामले की पूरी तह तक जाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे एक आध्यात्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं उनके ऊपर अभी तक कोई आरोप नहीं लगा हैं। जिस तरह इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है 
उससे उनकी छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि जब वह सिलेंडर मामले में अपने ड्राइवर के पास पहुंचे तो उन्हें भी बात करने से रोक दिया गया और साथ ही ड्राइवर मिट्ठू लाल का फोन  छीन लिया जिसके फुटेज और मोबाइल फोटो दोनों है। इस मामले में जरूरत पड़ी तो वे मुख्यमंत्री तक पहुंचेंगे लेकिन अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को कभी मंजूर नहीं करेंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved