Post Views 31
January 4, 2023
क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत 2 जनवरी की रात सूने मकान को चोर ने बनाया निशाना
10000 की नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण लेकर हुआ फरार, मालकिन मकान ने क्रिश्चियन गंज थाने में दर्ज कराया मुकदमा
क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत चंद्रप्रभु नगर मकान नंबर 27 में रहने वाली सविता बोपरिया 2 जनवरी की रात को अपने पीहर बलदेव नगर गई हुई थी। उसी दिन रात को चोरों ने उसके सूने मकान को निशाना बनाकर मकान के मेन गेट के ताले तोड़कर घर में रखी अलमारियों में रखे सोने चांदी के आभूषण और ₹10000 की नकदी चुरा ली ।
सविता बोपरिया जब 3 जनवरी को वापस लौटी तो उसे चोरी की घटना का पता लगा। जिसके बाद उसने क्रिश्चियन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और चोरों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे में चोर वारदात को अंजाम देकर भागते हुए दिखाई दे रहा है लाल रंग की शर्ट और जींस पहन रखी है। रात लगभग 12:30 से 1:30 के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया। कुल मिलाकर सोने चांदी के आभूषण और नगदी सहित 5 लाख रूपए का माल चोरी हुआ है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved