Post Views 41
January 4, 2023
ग्राम खंडायच में हुई फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले में बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
दोनों के अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित हत्या के प्रयास के मामले में है मामला दर्ज, अनुसंधान जारी।
पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वृत्ताधिकारी किशनगढ़ लोकेंद्र दादरवाल के सुपरविजन में बांदरसिंदरी थाना अधिकारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्किल की टीम का गठन किया गया। जिन्होंने मुलजिम की तलाश शुरू की और दौराने तलाश अनेक जगह मुखबिर खास की इत्तला पर दबिश दी गई। पुलिस ने 3 जनवरी को मुलजिम बिशन सिंह राजपूत ग्राम धौलपुरिया पुलिस थाना अराई और प्रवीण शर्मा ग्राम धौलपुरिया पुलिस थाना अराई को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307, 143 और 3/25 आर्म्स एक्ट का अपराध सिद्ध होने के साथ ही घटना में प्रयुक्त कट्टा और जीप को भी बरामद कर लिया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम में बंदर सिंदरी पुलिस थाना अधिकारी वीरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल मदनलाल, कालूराम, शंकरलाल, कांस्टेबल राजू लाल, सत्येंद्र बजरंग लाल, राम सिंह जगमाल सिंह, सुखदेव के साथ ही पुलिस थाना अराई थाना अधिकारी गुमान सिंह, कांस्टेबल गिरिराज, कॉन्स्टेबल राजकुमार,
भोलू राम और ओम प्रकाश का योगदान रहा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved