Post Views 11
December 15, 2022
साढ़े तीन हजार किलोमीटर तक पीछा कर शातिर चोर को गुवाहाटी असम से आदर्श नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
15 लाख की कीमत की जर्मनी की प्रिंटिंग प्रेस की आठ इलेक्ट्रॉनिक चिप की बरामद, एक शातिर गिरफ्तार
23 नवंबर 2022 को राजेंद्र पूरा हाथी भाटा निवासी हर्षवर्धन टांडी ने आदर्श नगर थाने में एक प्रकरण दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि उसकी प्रिंटिंग प्रेस में कार्यरत एक कर्मचारी जिसका नाम गुंजन सिंह निवासी बल्हा जिला दरभंगा बिहार का रहने वाला है। जिसने उसकी प्रिंटिंग प्रेस से 8 नग इलेक्ट्रॉनिक कार्ड चोरी कर लिए और फरार हो गया। इस पर प्रकरण संख्या 460 /2022 आईपीसी की धारा 381 में आदर्श नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान हेड कांस्टेबल शीलूकुमार को सौंपा गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट के आदेश अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, व्रता अधिकारी दक्षिण सुनील सियाग के निर्देशन में आदर्श नगर थाना अधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें हेड कांस्टेबल शीलू कुमार, बाबूलाल, कॉन्स्टेबल प्रताप, सुनील लक्षकार को शामिल किया गया। गठित टीम ने साइबर सेल के कॉन्स्टेबल प्रवीण पूनिया की मदद से आरोपी की तकनीकी सहायता के आधार पर सूचना एकत्रित कर कार्रवाई करते हुए साढ़े तीन हजार किलोमीटर तक लगातार पीछा कर शातिर अपराधी को गुवाहाटी असम से गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त कर ली। आरोपी से की गई गहन पूछताछ और अनुसंधान में अभियुक्त से लगभग 15 लाख रुपए कीमत की 8 प्रिंटिंग इलेक्ट्रॉनिक चिप बरामद की गई हैं। आरोपी ने मालिक को ब्लैकमेल करने के लिए चिप के बदले में व्हाट्सएप पर चैटिंग कर लाखों रुपए की मांग की।
बहरहाल आदर्श नगर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ और अनुसंधान में जुटी हुई है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved