Post Views 91
December 5, 2022
पुष्कर कस्बे के होली का चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। पड़ोसी और राहगीरों की सूचना पर पहुंचे दुकान संचालक ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बावजूद इसके लाखों रुपए की कीमत के मोबाइल आग में जलकर खाक हो गए।
दुकान संचालक सतनारायण कुमावत ने बताया कि रात करीब 1:00 बजे पड़ोसी और राहगीरों की सूचना पर वह अपनी दुकान पहुंचे। जहां पहुंचकर उन्होंने पालिका के अग्निशमन दस्ते को फोन कर आग बुझाने के प्रयास किए। देर रात बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना देर रात ही पुलिस को भी दी गई। गनीमत रही कि पड़ोसियों की सूचना पर आग पर काबू पा लिया गया। वरना दिया इसी इलाके के चलते बड़ा हादसा हो सकता था।
दुकान संचालक के अनुसार दुकान मैं 40 से 45 लाख रुपए के मोबाइल शोकेस में सजा कर रखे थे। जिनमें से लगभग 30 से 35 लाख रुपए के एप्पल, सैमसंग, और वीवो कंपनी के मोबाइल जलकर खाक हो गए।
मोबाइल दुकान संचालक सतनारायण कुमावत ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उसकी दुकान में चूहों की मौजूदगी थी। जिसके चलते शार्ट सर्किट के जरिए और दुकान में ही रखें किसी मोबाइल की बैटरी फटने से आग लगने का अंदेशा लगाया जा रहा है। फिलहाल दुकान संचालक दुकान में आग से बच्चे मोबाइल को अलग करने और नुकसान का आकलन लगाने में जुटे हैं ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved