For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 158868678
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजस्थान हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल की नियुक्ति अधिसूचित, सोमवार को शपथ संभव |  Ajmer Breaking News: अजमेर निकाय चुनाव में देवनानी-धर्मेंद्र गहलोत की अनबन खुलकर सामने: वार्ड 4 से पत्नी हेमा गहलोत निर्दलीय मैदान में, भाजपा को सीधी चुनौती |  Ajmer Breaking News: मसानिया भैरव धाम राजगढ़ पर नशा छोड़ने के लिए महिलाओं में मची होड़, नशा छोड़कर नई जिन्दगी की ओर बढ़ी महिलाएँ |  Ajmer Breaking News: अजमेर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस — ब्लैक पेपर जारी कर सरकार पर बोला हमला, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नगर निगम चुनाव के लिए 11 सितंबर को होने मतदान से पूर्व अब राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंच चुका है। |  Ajmer Breaking News: आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना, निष्पक्ष माहौल में कराएं चुनाव- राजेश्वर सिंह |  Ajmer Breaking News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक,मतदान एवं मतगणना के लिए पुख्ता हो सभी इंतजाम- लोकबन्धु |  Ajmer Breaking News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ली मतदाता शपथ, मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी के संदेश के साथ शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में कांग्रेस की प्रचंड लहर और पराजय के डर से घबराई भाजपा; मुख्यमंत्री का दौरा भाजपा के ढहते किले का प्रमाण: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: रेलवे के कैरिज वर्कशॉप की एकता हॉल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन | 

अजमेर न्यूज़: प्रदेश भाजपा के आह्वान पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा का आगाज रविवार को भव्यता के साथ हुआ

Post Views 61

December 4, 2022

यात्रा के दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश खुलकर सामने आया। कार्यकर्ताओं और जनता ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया

 प्रदेश भाजपा के आह्वान पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा का आगाज रविवार को भव्यता के साथ हुआ। बजरंग गढ़ स्थित विजय स्मारक पर हुई सभा में पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी सहित भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार की पोल खोलते हुए जमकर कोसा। यात्रा के दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश खुलकर सामने आया। कार्यकर्ताओं और जनता ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई नागरिक भी यात्रा में चल रहे थे।
    विजय स्मारक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि पिछले चार साल से प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। चारों तरफ कुशासन का बोलबाला है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चैपट हो चुकी है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं, महिला अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस की आपसी फूट के कारण राजस्थान विकास के मामले में काफी पीछे चला गया है। भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। ना समय पर परीक्षाएं होती हैं और ना ही परिणाम समय पर निकलते हैं। यही कारण है कि बेरोजगारी कम नहीं हुई है। ना तो सरकार ने नौकरियां दी हैं और ना ही बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अन्य उपाय किए हैं। 
    देवनानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा अजमेर में बैठाए गए अधिकारियों का निष्क्रियता, असंवेदनशीलता और अकर्मण्यता के कारण जनता खासी परेशान है। अजमेर की जनता पानी, बिजली और क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या से जूझ रही है। एक भी अधिकारी जनता की तकलीफ सुनने को तैयार नहीं हैं। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved