Post Views 11
December 4, 2022
अजमेर के मृदंग सिनेमा में 9 दिसंबर को सुबह 10 बजे सिंधी समाज के साधु संतों महापुरुषों द्वारा सिंधी फिल्म वरदान 2 का विमोचन किया जायेगा फिल्म पूर्णतया निशुल्क दिखाई जाएगी, फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए जन सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश गिदवानी ( पेन वाले ) ने बताया की फिल्म के निर्माता निदेशक नरेश उधानी है ,फिल्म की पट कथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित है जिसमे मात्र शक्ति और बेटियों पर बनी है एक बेटी जब पैदा होती है तो बेटी होती है लेकिन बढ़ती उम्र के साथ साथ उसेसमाज में शादी के बाद कई रिश्ते निभाने पड़ते है बेटी से बहु , माँ , सास, दादी ,इस तरह अनेक रिश्ते निभाने पड़ते है कुछ समय ऐसा भी आता है की रिश्ते निभाने के लिए उसे अपनी खुशियों को भी त्यागना पड़ता है वो सिर्फ इसलिए की उसका पारिवारिक जीवन हंसी ख़ुशी बीते , शादी के पहले बेटी को एक परिवार की जिम्मेदारी सम्भालनि पड़ती है लेकिन शादी के बाद उसे दो घर की जिम्मेदारी निभानी पड़ती है उसे इस फिल्म में बखूबी निभाते हुए दिखाया गया है
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved