For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 158614444
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना, निष्पक्ष माहौल में कराएं चुनाव- राजेश्वर सिंह |  Ajmer Breaking News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक,मतदान एवं मतगणना के लिए पुख्ता हो सभी इंतजाम- लोकबन्धु |  Ajmer Breaking News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ली मतदाता शपथ, मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी के संदेश के साथ शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में कांग्रेस की प्रचंड लहर और पराजय के डर से घबराई भाजपा; मुख्यमंत्री का दौरा भाजपा के ढहते किले का प्रमाण: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: रेलवे के कैरिज वर्कशॉप की एकता हॉल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: निकाय चुनाव को लेकर किशनगढ़ में भाजपा की अहम बैठक: मदन राठौड़ ने संगठनात्मक रणनीति पर किया मंथन, भागीरथ चौधरी भी रहे मौजूद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से 2 लाख की साइबर ठगी का खुलासा |  Ajmer Breaking News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को मिली वैश्विक पहचान, संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बीती रात से हो रही बारिश के बीच प्लाजा सिनेमा रोड स्थित आर्य पुत्री स्कूल की दीवार का एक बड़ा हिस्सा अल सुबह अचानक भरभरा कर गिर गया। |  Ajmer Breaking News: वरुणसागर रोड स्थित काली माता मंदिर में बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व,  | 

अजमेर न्यूज़: बाल हितैषी पंचायत अभियान अजमेर जिले में प्रारम्भ, जिला प्रमुख व ए,सी.ई.ओ ने दिखाई हरी झण्डी 

Post Views 11

December 4, 2022

बाल मित्र हो ग्राम पंचायतें-बच्चों के अधिकारों पर चर्चा आवष्यक.....जिला प्रमुख

बाल हितैषी पंचायत अभियान अजमेर जिले में प्रारम्भ
जिला प्रमुख व ए,सी.ई.ओ ने दिखाई हरी झण्डी 
बाल मित्र हो ग्राम पंचायतें-बच्चों के अधिकारों पर चर्चा आवष्यक.....जिला प्रमुख

04 दिसम्बर, किषनगढ अजमेर । बाल हितैषी पंचायत अभियान बच्चों की संरक्षण और ग्राम विकास योजनाओं में सहभागिता के लिए जन जन को जागरूक करना और ग्राम पंचायतों को बाल मित्र ग्राम पंचायत निर्माण में बच्चों की सहभागिता के लिए पहल करना जरूरी हो गया है जिससे कि हिंसामुक्त बचपन का सपना पुरा किया जा सके। राज्य सरकार, पंचायतीराज विभाग, यूनिसेफ एवं पीसीसीआरसीएस के संयुक्त तत्वावधान में चलाये जा रहे अभियान के शुभारम्भ समारोह के अवसर पर जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा ने अपने विचार अभियान  दल एवं राजीव गांधी युवा मित्रों के साथ साझा किया। अपने निवास से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह चौहान के साथ हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुरूवात की। अभियान रथ किशनगढ़ पंचायत समिति अंतर्गत ग्राम पंचायतों में भ्रमण के लिए रवाना हुआ ।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि विकास अधिकारी, सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी एवं राजीव गांधी युवा मित्रों के सामुहिक प्रयास से किषनगढ पंचायत समिति की 17 से अधिक ग्राम पंचायतों में यह रथ भ्रमण कर पंचायतों में बच्चों की सहभागिता, टीकाकरण, जन्म पंजीकरण जैसे मुददों पर जागरूक करेगा। सहायक सांख्यकीय अधिकारी कृष्ण गोपाल सिंह शेखावत ने कहा कि निदेषक आर्थिक एवं सांख्यकीय के निर्देष के अनुसार हाल ही में चयनित किये गये राजीव गांधी युवा मित्र रथ के साथ गांव ढाणियों मंे जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के पात्र ब्यक्तियों के आवेदन तैयार कराने में सहायता करेंगे। 33 जिलों मे यह अभियान मुख्यमंत्री अषोक गहलोत द्वारा बाल दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय समारोह में शुरूवात की गई थी। जिलें में रथ तीन दिन तक प्रवास पर रहेगा। 
इस अवसर पर विकास अधिकारी सरवाड सुधीर पाठक, जिला प्रमुख नीजि सचिव करण सिंह, अभियान समन्वयक मुकेष गुर्जर, बंधन के रोहित पारीक, ज्योति पारीक खुशीराम, गोवर्धन मीणा और राजीव गांधी युवा मित्र उपस्थित थे। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved