Post Views 11
December 4, 2022
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 6 दिसंबर को प्रस्तावित पुष्कर यात्रा को लेकर अब जिला पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने उनके एकदिवसीय दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दि है। इसी को लेकर शनिवार देर शाम पश्चिम बंगाल से आए सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मौका मुआयना किया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 6 दिसंबर को प्रस्तावित पुष्कर यात्रा को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। साथ ही यात्रा की तैयारियां भी शुरू कर दी गई। सीएम बनर्जी ब्रह्मा मंदिर के पीछे बने एंट्री प्लाजा के रास्ते से होते हुए मंदिर में प्रवेश कर जगतपिता ब्रह्माजी के दर्शन करेंगी। वहीं ब्रह्मा मंदिर के दर्शन के अलावा उनका पुष्कर सरोवर की पूजा करने की भी संभावना जताई जा रही है।
सीएम बनर्जी की यात्रा को लेकर पश्चिम बंगाल से पांच सदस्यीय सुरक्षा अधिकारी शनिवार शाम पुष्कर पहुंचे तथा उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल एवं सीओ ग्रामीण इस्माल खान के साथ ब्रह्मा मंदिर में दर्शन की व्यवस्था देखी। साथ ही एंट्री प्लाजा से मंदिर तक का रूट का निरीक्षण किया। इसके बाद ब्रह्म घाट पर सरोवर की पूजा की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। हालांकि, अभी तक सरोवर की पूजा का कार्यक्रम निश्चित नहीं है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। मुख्यमंत्री की पुष्कर यात्रा के दौरान पुष्कर की सड़कों और मुख्य स्थलों पर जिला पुलिस की विशेष जवान तैनात किए जाएंगे। साथ ही मंदिर और घाट पर यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरती जाएगी। बताया गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ब्रह्मा मंदिर के दर्शन के समय आम दर्शनार्थियों का मंदिर में प्रवेश निषेध रहेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved