Post Views 11
December 4, 2022
तीर्थ नगरी पुष्कर में करनी घाट पर स्थित करणी माता मंदिर में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को भगवान राम और कृष्ण का अवतार हुआ । कथा वाचक पवन जी शास्त्री ने कहा कि जब जब धर्म पर कोई हमला होता है और अधर्म बढ़ता है तब तब धर्म की स्थापना के लिये भगवान किसी ना किसी रूप में अवतार लेते है ।आज कथा व्यास शास्त्री ने जब भगवान कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया तो सभी भक्त भावविभोर हो गए ।भगवान के जन्म पर भक्तो ने नाच गाकर अपने उत्साह का प्रदर्शित किया ।बाल रूप में अवतार पर सभी ने एक दूसरे को बधाइयां दी ।सभी भक्तो को मिठाईया,खिलोने, माखन मिश्री का भोग वितरित किया ।कथा आयोजक शोभागमल पाराशर, अशोक पाराशर, विपिन पाराशर सहित पूरे परिवार ने भगवान के बाल रूप पसंदीदा पीले परिधान पहनकर भगवान पर पुष्प वर्षा की ।पालिकाध्यक्ष कमल पाठक ने भगवान के बाल स्वरूप की आरती कर धर्मलाभ प्राप्त किया और कथा व्यास शास्त्री का आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर पांडाल को विशेष रूप से सजाया गया ।कथा में कल रविवार को भगवान की बाल लीलाओं,गौवर्धन पर्वत,छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी ।
इस दौरान तीर्थ पुरोहित संघ ट्रस्ट के संयोजक श्रवण पाराशर, सत्यनारायण शर्मा,कैलाश शर्मा,विकास पाराशर, नटवर पाराशर, चतुर्भुज पाराशर, नारायण शंकर पाराशर, धर्मं नारायण पाराशर, गंगा नारायण पाराशर, दिनेश पंडित, ,पवन पॉपिंस,विमल पाराशर,मदनमस्त पाराशर,लखन पाराशर, सहित अनेक धर्मप्रेमी मौजूद रहे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved