Post Views 11
December 3, 2022
भाजपा की जन आक्रोश रैली का आगाज शुक्रवार को रथ यात्रा के साथ किया गया। अजमेर और पुष्कर में समस्त विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाने वाली इस जन आक्रोश यात्रा को भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले किसानों का कर्जा माफ करने सहित कई वादे कर रही थी लेकिन आज तक उन पर अमल नहीं किया। 27लाख युवाओं की जगह केवल 50000 बेरोजगारों को ही मासिक भत्ता दिया जा रहा है। ऐसे अनेकों मामले हैं जिससे जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। आए दिन महिलाओं के साथ दुराचार, लूटपाट, हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं ।
राहुल गांधी ने 10 तक गिनती गिन कर कहा था कि 10 दिनों में किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गिनती शुरू नहीं कर पाए हैं। युवाओं के साथ छल किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जारी की गई राशि का राज्य सरकार उपयोग नहीं कर पा रही।
इस मौके पर इस मौके पर समस्त विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी व सांसद भागीरथ चौधरी के अलावा कई स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved