For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 158614586
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना, निष्पक्ष माहौल में कराएं चुनाव- राजेश्वर सिंह |  Ajmer Breaking News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक,मतदान एवं मतगणना के लिए पुख्ता हो सभी इंतजाम- लोकबन्धु |  Ajmer Breaking News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ली मतदाता शपथ, मेरा वोट, मेरी जिम्मेदारी के संदेश के साथ शत-प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर में कांग्रेस की प्रचंड लहर और पराजय के डर से घबराई भाजपा; मुख्यमंत्री का दौरा भाजपा के ढहते किले का प्रमाण: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: रेलवे के कैरिज वर्कशॉप की एकता हॉल में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: निकाय चुनाव को लेकर किशनगढ़ में भाजपा की अहम बैठक: मदन राठौड़ ने संगठनात्मक रणनीति पर किया मंथन, भागीरथ चौधरी भी रहे मौजूद |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी से 2 लाख की साइबर ठगी का खुलासा |  Ajmer Breaking News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को मिली वैश्विक पहचान, संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर में बीती रात से हो रही बारिश के बीच प्लाजा सिनेमा रोड स्थित आर्य पुत्री स्कूल की दीवार का एक बड़ा हिस्सा अल सुबह अचानक भरभरा कर गिर गया। |  Ajmer Breaking News: वरुणसागर रोड स्थित काली माता मंदिर में बड़ी श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व,  | 

अजमेर न्यूज़: जिला मजिस्ट्रेटअंशदीप की अध्यक्षता में शुक्रवार को उर्स 2023 की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक का आयोजन

Post Views 11

December 3, 2022

जिला मजिस्ट्रेट अंंशदीप ने कहा कि उर्स के लिए नियुक्त समस्त नोडल अधिकारी एवं उनके विभागीय प्रतिनिधि सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे

उर्स 2023
व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आयोजित
           अजमेर 02 दिसम्बर। जिला मजिस्ट्रेटअंशदीप की अध्यक्षता में शुक्रवार को उर्स की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
           जिला मजिस्ट्रेट अंंशदीप ने कहा कि उर्स के लिए नियुक्त समस्त नोडल अधिकारी एवं उनके विभागीय प्रतिनिधि सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। बेरिकेंटिग की संख्या बढ़ाने के लिए नए सिरे से कार्य योजना तैयार की जाएगी। दरगाह क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर निराश्रित पशुओं को पकड़ने, सफाई व्यवस्था, नालियों की मरम्मत एवं फैरो कवर लगाने का कार्य 15 दिसम्बर तक पूर्ण किया जाएगा। 
           उन्होंने कहा कि कायड़ विश्राम स्थली की व्यवस्थाएं अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा की जाएगी। इसके लिए आवश्यक निविदा संबंधी एवं अन्य कार्य तत्काल प्रभाव से आरम्भ किए जाए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटीलार्वा एक्टीविटी की जाए। दरगाह मेला क्षेत्र में अस्थाई डिस्पेंसरी स्थापित करने के साथ ही आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त स्ट्रेचर उपलब्ध कराएं जाएंगे। मदार और दौराई रेल्वे स्टेशनों से विश्राम स्थली के लिए पर्याप्त परिवहन साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। 
            उन्होंने कहा कि नला बाजार, दरगाह बाजार एवं अन्य स्थानों की सड़कें दुरस्त की जाएंगी। तारागढ़ रोड़ की मरम्मत के साथ किनारे की झाड़ियां एवं कांटे हटाएं जाएंगे। कायड़ विश्राम स्थली पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध रहेगा। दरगाह क्षेत्र में अतिरिक्त पेयजल सप्लाई की जाएगी। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved