Post Views 11
December 3, 2022
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक संविधान सप्ताह मनाया गया।
दिनांक: 2/12/2022 को माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजेमर सचिव रामपाल जाट द्वारा, संविधान सप्ताह के समापन समारोह कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजकोठी गुलाबबाड़ी अजमेर के विद्यार्थियों को रैली मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर की ओर से उक्त रैली मार्च कार्यक्रम दीपक कुमार ठाकुर पैरालीगल वालंटियर ने आयोजित कराया, कार्यक्रम का विधिवत समापन समारोह करके विद्यालय प्रांगण में सचिव अपर जिला सेशन न्यायधीश, रामपाल जाट ने विद्यार्थियों को संविधान के विषय पर अपना उध्बोधन भाषण देकर प्रारम्भ किया, मुख्य अतिथि ने विधिक सेवा की विभिन्न निशुल्क व सुलभ न्याय सेवाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही विद्यार्थियों की रैली मार्च को हरी झंडी देकर रवाना किया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के दीपक कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों के रैली मार्च को विद्यालय के समीप के जन क्षेत्रो में संचलन कराकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न किया, विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्या श्रीमती सीमा चुतर्वेदी, उप प्राचार्य ज्ञानी , सहित समस्त विद्यालय शिक्षक स्टाफ, 20 व 694 बालिकाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। इसके अतिरिक्त PLV लक्ष्मी सिंघला नादिरा खान, सरस्वती खारोल, कविता बैरवा, यज्ञनारायण सुनारीवाल, संजय सिंह गहलोत आदि ने विभिन्न मुख्यालय व तालुका स्तर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक संविधान सप्ताह मनाया गया। सचिव रामपाल जाट ने बताया कि सप्ताह के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रशासनिक विभाग, शिक्षा विभाग, पैनल अधिवक्तागण तथा पैरालीगल वॉलेन्टियर्स के माध्यम से विद्यालयों, न्यायालय परिसरों, राजकीय कार्यालयों, कारागृहों व अन्य स्थानों पर अनेक विधिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान आमजन को भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई तथा भारत के संविधान में उल्लेखित मूल कर्तव्यों की जानकारियां प्रसारित की गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved