Post Views 51
November 4, 2022
दरगाह थाना पुलिस ने धारदार छुर्रे सहित कानपुर के युवक को किया गिरफ्तार
एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर अवैध हथियारों से होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दरगाह थाना पुलिस ने की कार्रवाई
जिला पुलिस कप्तान चुनाराम जाट के निर्देशानुसार समस्त थाना प्रभारियों को चोरी, डकैती मोबाइल और चैन स्नैचिंग के साथ ही अवैध हथियारों से होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं जिसकी पालना करते हुए दरगाह थाना पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, दरगाह वृताधिकारी गौरीशंकर बोहरा के निर्देशन में दरगाह थाना प्रभारी अमर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। जिसने मुखबिर तंत्र की सूचना पर दरगाह थाना क्षेत्र के लाखन कोटडी इलाके की एक गली से पुलिस थाना बाबू पुरवा,कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक धारदार छुरा बरामद किया। इस मामले में दरगाह थाना पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद आदिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved