For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 144238744
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की गला घोंटकर हत्या, साथी बंदी विष्णु ने कबूला जुर्म |  Ajmer Breaking News: जगन गुर्जर की जेल में हत्या पर बेनीवाल ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग |  Ajmer Breaking News: प्रेम विवाह के बाद जान का खतरा, नवविवाहित दंपती ने एसपी से मांगी सुरक्षा |  Ajmer Breaking News: क्लॉक टावर थाना अंतर्गत आशागंज में एक गोदाम से डीएसटी और क्लॉक टावर थाना पुलिस ने पूमा कंपनी का नकली माल किया जप्त, |  Ajmer Breaking News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, SC-ST एक्ट सहित दुष्कर्म की धाराओ में मुकदमा दर्ज, सीओ साउथ कर रहे हैं जांच |  Ajmer Breaking News: भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के द्वारा तीन दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल सहित स्व रोजगार के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कप्तान हर्षवर्धन अग्रवाल ने सामान किया भेंट  |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी की हत्या: तौलिये से गला दबाकर मार डाला, बैरक खुली तो सामने आई सनसनी |  Ajmer Breaking News: देवनानी ने रविवार को स्वास्थ्य केन्द्र कस्तूरबा में एवं डिग्गी बाजार स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए डीएमएफटी मद से स्वीकृत पोर्टेबल एक्स-रे मशीनों का लोकार्पण किया। |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दी सौगात, कस्तूरबा एवं डिग्गी बाजार स्वास्थ्य केन्द्रों को मिली पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें, पल्स पोलियो अभियान का भी शुभारम्भ |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर सात दिवसीय नशा मुक्त भारत महाअभियान का समापन, नशा मुक्ति जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक व नशामुक्ति शपथ दिलाई | 

अजमेर न्यूज़: विश्व हिन्दू परिषद अजमेर महानगर हित चिंतक महाअभियान का चम्पालाल महाराज ने किया श्रीगणेश

Post Views 441

November 4, 2022

चम्पालाल महाराज ने बैनर का विमोचन कर विजय प्रतिक भगवा ध्वज कार्यकर्ताओं को किये भेंट 

विश्व हिन्दू परिषद अजमेर महानगर हित चिंतक महाअभियान का

चम्पालाल महाराज ने किया श्रीगणेश


बैनर का विमोचन कर विजय प्रतिक भगवा ध्वज कार्यकर्ताओं को किये भेंट 


विश्व हिन्दू परिषद अजमेर महानगर हित चिंतक महाअभियान का शुक्रवार को सुबह राजगढ़ भैरव धाम के उपासक चम्पालाल महाराज के करकमलों द्वारा उनके निवास चन्द्रवरदाई नगर , रामगंज थाने के सामने अजमेर से शुभारंभ किया गया। महाराज श्री ने इस अवसर पर अभियान के बेनर का विमोचन भी किया तथा अभियान में लगे सभी कार्यकर्ताओं को अभियान में विजय हेतु विजय प्रतिक भगवा ध्वज भेंट किया।

6 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलने वाले इस अभियान में देश, धर्म और संस्कृति तथा गौ माता की रक्षार्थ 15 वर्ष से ऊपर आयु के सभी सनातनी स्त्री पुरुष चाहे वो किसी भी राजनीतिक दल, नोकरी, पेशे, व्यापार से जुड़े हो सभी को सदस्य बनाने हेतु विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं ने टीमों का गठन किया है, जो घर घर जाकर सदस्य बनाएंगे तथा अजमेर महानगर अभियान में सर्व हिन्दू समाज को विश्व हिन्दू परिषद सदस्य बनने का आह्वान किया गया है।

अभियान की दृष्टि से संजय तिवारी को महानगर संयोजक, ओम राय व शेखर उबाणा को सह संयोजक एवं सभी आठों प्रखण्डो में पालक और संयोजक एवं टीमों का गठन किया गया है।  अजमेर महानगर की सभी बस्तीयों, कोल़ोनीयो, आसपास के गांवों में 21000 विश्व हिन्दू परिषद सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। चम्पालाल महाराज ने हितचिंतक सदस्य अभियान प्रत्येक गांव ढाणी कस्बे में चलाने व लव जिहाद से बेटियां को बचाने व गौ माता की रक्षा करने का संकल्प दिलाया  एवं सभी पूज्य सन्तों, धर्माचार्यों, अग्रजो, प्रबुद्धजनों एवं हिन्दू समाज के सभी घटकों, जाति- समाजों के प्रमुखों मातृशक्ति ने अभियान को सफल बनाने में सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया । इस अवसर पर आनन्द अरोड़ा, अभिलाषा यादव संजय तिवारी , ओम राम, शेखर उबाणा, उत्तम पवांर , दीपक काकानी, कैलाश शर्मा , रूपेश शुक्ला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूज्य निम्बार्क पीठ के पीठाधीश्वर श्री जी महाराज ने भी अभियान को सफल बनाने का आशीर्वाद दिया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved