For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143055824
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भगवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह निलंबित,ड्यूटी के दौरान अनुशासन हीनता और कार्य में अनियमितता की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में सवारियों से भरी रोडवेज बस मे लगी भीषण आग, अजमेर ओर किशनगढ़ की दमकलों ने पाया आग पर काबू,बस जल कर हुई कबाड़,सभी सवारिया सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी की अध्यक्षता में रीट सभागार में आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: आमजन की समस्या के समाधान के लिए सरकार संकल्पबद्ध-डॉ. चतुर्वेदी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एक बार फिर मध्यप्रदेश के कुख्यात पारदी गैंग की चड्डी बनियान गिरोह के शातिर आए नजर, |  Ajmer Breaking News: झीलों की नगरी के रूप में विकसित हो रहा अजमेर, बढ़ेगा पर्यटन-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: ग्रामीणों को मौके पर ही मिली सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधा: श्री रावत |  Ajmer Breaking News: ग्रामीण सेवा शिविर 2026 जिला कलक्टर ने किया घूघरा शिविर का औचक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: 608 वर्ष बाद सांपला में बनेगा भव्य द्वारकाधीश मंदिर भूमि पूजन में उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: सांपला में गोपाल कृष्ण मंदिर शिलान्यास समारोह में पहुंचे मंत्री जोराराम कुमावत, पशु चिकित्सालय के क्रमोन्नयन की घोषणा | 

अजमेर न्यूज़: श्री अग्रवाल सेवा संस्था, अजमेर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह व वरिष्ठ जन सम्मान समारोह हर्षोल्लास से सम्पन

Post Views 11

November 2, 2022

   कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल ने किया अन्त में संस्था सचिव संदीप बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ हुआ।

श्री अग्रवाल सेवा संस्था, अजमेर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह व वरिष्ठ जन सम्मान समारोह हर्षोल्लास से सम्पन

 श्री अग्रवाल सेवा संस्था, अजमेर (पूर्ववर्ती श्री अग्रवाल संघ, अजमेर) के सदस्यों का "दीपावली स्नेह मिलन व वरिष्ठ जन सम्मान" समारोह का आयोजन फॉयसागर रोड स्थित श्री श्याम वाटिका में किया गया। इस आयोजन में स्नेह मिलन के साथ साथ संस्था के 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह तथा श्रीश्याम भजन संध्या का आयोजन भी किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्री लोकेश अग्रवाल (मुंशी) थे तथा अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने की। 
    संस्था अध्यक्ष प्रदीप बंसल व सचिव संदीप बंसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री लोकेश अग्रवाल मुंशी, संस्था संरक्षकगण किशनचंद बंसल व अशोक पंसारी, अध्यक्ष प्रदीप बंसल व सचिव संदीप बंसल आदि पदाधिकारियों ने श्री अग्रसेन महाराज, श्री गणेश भगवान, श्री बालाजी महाराज व श्री खाटू श्याम बाबा की प्रतिमा व तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर किया। 
     संस्था उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री लोकेश अग्रवाल मुंशी का संस्था की और से माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया, संस्था अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों व सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री लोकेश अग्रवाल ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए एकजुट रहकर समाज सेवा के कार्यों को निरंतर करते रहने का आव्हान किया। 
      इस अवसर पर संस्था के 75 वर्ष व उससे अधिक आयु के वरिष्ठ सदस्यों श्री गोविंद स्वरूप गर्ग बबायचा वाले, श्री लक्ष्मी नारायण गोयल डीडवानिया, श्री रामावतार अग्रवाल गोंद वाले तथा श्री हनुमान दयाल बंसल का मुख्य अतिथि व संस्था पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर संस्था की और से अभिनंदन किया कुछ वरिष्ठ सदस्य स्वास्थ्य खराब होने के कारण व कुछ सदस्य अजमेर से बाहर होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नही हो सके। 
    इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे अजमेर की विभिन्न अग्रवाल जाति की संस्थाओं के अध्यक्ष व सचिव तथा प्रमुख अग्रवाल महानुभावों डा. विष्णु चौधरी, गोपाल गोयल काँच वाले, घनश्याम चौधरी, सुरेश गोयल, अनिल गोयल, संदीप गोयल, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सतीश बंसल, ओम प्रकाश गर्ग, महेंद्र जैन मित्तल, धनेश गोयल, श्रीमती रेणु मित्तल, श्रीमती कविता अग्रवाल, श्रीमती सुषमा अग्रवाल, उमेश गर्ग, अशोक बंसल, राजेंद्र मंगल व दीपेश बंसल का भी संस्था की और से अभिनंदन किया गया। 
   कार्यक्रम संयोजक हनुमान श्रीया व सुनील गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में भजन गायक श्री सुनील गोयल व उनके साथियों ने श्री श्याम भजन संध्या में श्री गणेश भगवान, बालाजी महाराज, श्याम बाबा, राणि सती सहित अन्य देवी देवताओं के भजन प्रस्तुत किये जिन पर उपस्थित सभी समाजबंधु व मातृ शक्ति भाव विभोर होकर खुशी से नाचने लग गये। 
      कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र अग्रवाल ने किया अन्त में संस्था सचिव संदीप बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन प्रसादी के साथ हुआ। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved