Post Views 11
November 2, 2022
लंगड़ी टांग में लंदन की फैमिली अव्व्लव
मेला मैदान में देशी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग की और से आयोजित लंगड़ी टांग प्रतियोगिता में लंदन की फैमिली अव्वल रही । स्पष्ट और पुष्कर की मधु सेकंड नंबर पर थर्ड पर रूस की नताशा रही ।प्रतियोगिता में 4 विदेशी सहित कुल 15 महिला प्रतियोगीयों ने भाग लिया ।जीत के बाद विदेशी खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नही था ।उन्होंने आयोजन के लिए पर्यटन विभाग का आभार जताया ।विजेताओं को पर्यटन विभाग की और से प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह दिए गए ।
सतोलिया मैच में भारतीयों का दबदबा
पुष्कर के मेला मैदान में खेली गई सतोलिया प्रतियोगिता में देशी महिलाओं ने विदेशी खिलाड़ियों को 1-0 से पराजित किया ।दोनों टीमो में 10-10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ।विदेशी खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल का पर्दशन किया ।विजेता और उपविजेता टीम को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए गए ।
मांडना प्रतियोगिता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
पुष्कर मेले में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और राजस्थान के लोक कला संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मेला मैदान में मांडना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान जिलेभर से आए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने अलग-अलग समूह में प्रतियोगिता में भाग लिया । जिनके कलाकृति के आधार पर चयनित आंगनवाड़ी समूह को पुरस्कृत किया गया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved