Post Views 21
November 2, 2022
अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में इस बार पशुओं की आवक पर पाबंदी के बाद मेले के कुछ रंग फीके नजर आ रहे थे। इन रंगों की भरपाई अब पुष्कर मेले में विभिन्न प्रतियोगिता के जरिए होती नजर आ रही है। मेला प्रबंधन समिति और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से विभिन्न प्रतियोगिताएं मेला मैदान में आयोजित की जा रही है । जिनमें स्थानीय सहित देश-विदेश के पर्यटक बड़ी गर्मजोशी के साथ भाग ले रहे हैं । बुधवार को देसी और विदेशियों के बीच चक दे इंडिया फुटबॉल मैच, सतोलिया मैच, लंगड़ी टांग और मांडना प्रतियोगिता आयोजित की गई।
फुटबॉल में विदेशी पड़े भारी
आज से पुष्कर के मेला स्टेडियम में पर्यटन विभाग की और से विभिन्न तरह की प्रतियोगिताये शुरू हुई ।विदेशी सैलानियों और स्थानीय खिलाड़ियों के बीच खेले गए मैच में विदेशी भारी पड़े और रोमांचक मैच में स्थानीय खिलाड़ियों को4-3 से पराजित किया ।मेला मजिस्ट्रेट और उपखंड अधिकारी सुखराम पिंडेल ने मैच का शुभारंभ किया ।पहला गोल स्थानीय खिलाड़ियों ने किया लेकिन इसके बाद विदेशी खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया ।स्थानीय टीम के कप्तान ने कहा कि बहुत अच्छा मैच हुआ ।विदेशी टीम के कप्तान ओरिजिनल ने जीत पर खुशी जाहिए करते हुए टीम को बधाई दी ।विदेशी टीम में स्पेन,फ्रांस, इंग्लैंड,सहित दूसरे देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया ।खाश बात यह थी कि विदेशी टीम में महिला खिलाड़ी भी शामिल थी।पर्यटन विभाग की और से विजेता और उपविजेता टीम को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दिये गए ।मैच में विक्रम पाराशर ने शानदार रेफरी की भूमिका निभाई ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved