For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 143055786
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भगवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह निलंबित,ड्यूटी के दौरान अनुशासन हीनता और कार्य में अनियमितता की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में सवारियों से भरी रोडवेज बस मे लगी भीषण आग, अजमेर ओर किशनगढ़ की दमकलों ने पाया आग पर काबू,बस जल कर हुई कबाड़,सभी सवारिया सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी की अध्यक्षता में रीट सभागार में आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: आमजन की समस्या के समाधान के लिए सरकार संकल्पबद्ध-डॉ. चतुर्वेदी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एक बार फिर मध्यप्रदेश के कुख्यात पारदी गैंग की चड्डी बनियान गिरोह के शातिर आए नजर, |  Ajmer Breaking News: झीलों की नगरी के रूप में विकसित हो रहा अजमेर, बढ़ेगा पर्यटन-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: ग्रामीणों को मौके पर ही मिली सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधा: श्री रावत |  Ajmer Breaking News: ग्रामीण सेवा शिविर 2026 जिला कलक्टर ने किया घूघरा शिविर का औचक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: 608 वर्ष बाद सांपला में बनेगा भव्य द्वारकाधीश मंदिर भूमि पूजन में उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: सांपला में गोपाल कृष्ण मंदिर शिलान्यास समारोह में पहुंचे मंत्री जोराराम कुमावत, पशु चिकित्सालय के क्रमोन्नयन की घोषणा | 

अजमेर न्यूज़: विधायक सुरेश रावत ने मेले के आयोजन में पशुओं की आवक पर पाबंदी लगाने को लेकर कहा कि पशुओं के नहीं आने से मेला फीका लग रहा है

Post Views 41

November 2, 2022

पुष्कर सरोवर के घाटों पर सरकारी योजनाओं के पोस्टर चस्पा करने से स्थानीय निवासी और तीर्थ पुरोहित मैं रोष नजर आ रहा है

विधायक सुरेश रावत ने सरोवर पर प्रचार को बताया गलत, कहां मुख्यमंत्री  पुष्कर को कौन सी बड़ी सौगात देंगे

विधायक सुरेश रावत ने मेले के आयोजन में पशुओं की आवक पर पाबंदी लगाने को लेकर कहा कि पशुओं के नहीं आने से मेला फिका लग रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आवभगत में स्थानीय प्रशासन लगा हुआ है। लेकिन श्रद्धालुओं के लिए मुकम्मल इंतजाम नहीं है। विधायक रावत ने घाटों पर लगे पोस्टर का हवाला देकर कहा कि घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए दिशा निर्देश की जगह सरकारी योजनाओं के पोस्टर चस्पा करना गलत है। रावत ने कहा कि तीर्थ पर सरकारी योजनाओं का बखान सरकार की मजबूरी है क्योंकि गहलोत सरकार की योजनाएं धरातल पर अभी तक उतरी ही नहीं है। धार्मिक आस्था के केंद्र को प्रचार का माध्यम बनाने की मैं निंदा करता हूं। विधायक ने मांग की कि यदि मुख्यमंत्री पुष्कर आए हैं तो पुष्कर के लिए कोई बड़ी सौगात अवश्य देकर जाएं।

सरोवर के घाटों पर सरकारी प्रचार से पुष्करवासी नाखुश

पुष्कर सरोवर के घाटों पर सरकारी योजनाओं के पोस्टर चस्पा करने से स्थानीय निवासी और तीर्थ पुरोहित मैं रोष नजर आ रहा है । तीर्थ पुरोहित श्याम सुंदर पाराशर का कहना था की सरोवर के घाट धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहां तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने के पोस्टर चस्पा किए जाने चाहिए थे। जिससे देशभर से आने वाले श्रद्धालु सरोवर की मर्यादाओं का पालन कर सकें।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved