For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142939405
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: भगवानगंज चौकी प्रभारी एएसआई भगवान सिंह निलंबित,ड्यूटी के दौरान अनुशासन हीनता और कार्य में अनियमितता की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में सवारियों से भरी रोडवेज बस मे लगी भीषण आग, अजमेर ओर किशनगढ़ की दमकलों ने पाया आग पर काबू,बस जल कर हुई कबाड़,सभी सवारिया सुरक्षित |  Ajmer Breaking News: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी की अध्यक्षता में रीट सभागार में आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: आमजन की समस्या के समाधान के लिए सरकार संकल्पबद्ध-डॉ. चतुर्वेदी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में एक बार फिर मध्यप्रदेश के कुख्यात पारदी गैंग की चड्डी बनियान गिरोह के शातिर आए नजर, |  Ajmer Breaking News: झीलों की नगरी के रूप में विकसित हो रहा अजमेर, बढ़ेगा पर्यटन-श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: ग्रामीणों को मौके पर ही मिली सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधा: श्री रावत |  Ajmer Breaking News: ग्रामीण सेवा शिविर 2026 जिला कलक्टर ने किया घूघरा शिविर का औचक निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: 608 वर्ष बाद सांपला में बनेगा भव्य द्वारकाधीश मंदिर भूमि पूजन में उमड़ा जनसैलाब |  Ajmer Breaking News: सांपला में गोपाल कृष्ण मंदिर शिलान्यास समारोह में पहुंचे मंत्री जोराराम कुमावत, पशु चिकित्सालय के क्रमोन्नयन की घोषणा | 

अजमेर न्यूज़: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Post Views 51

November 2, 2022

जगतपिता ब्रह्मा मंदिर की जर्जर अवस्था को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा पुरातत्व विभाग से अनुमति लेकर 53 लाख रुपए के विकास कार्य कराए

जगतपिता ब्रह्मा मंदिर में विकास कार्यों का किया उद्घाटन

जगतपिता ब्रह्मा मंदिर की जर्जर अवस्था को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा पुरातत्व विभाग से अनुमति लेकर विकास कार्य कराए गए। 53 लाख रुपए के विकास कार्य जिनमें मंदिर की दीवारों की मरम्मत और वृद्धजनों के लिए एंट्री प्लाजा के जरिए प्रवेश हेतु रैंप का निर्माण करवाया गया। विवादों चलते एंट्री प्लाजा का उद्घाटन टाल दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जगतपिता ब्रह्मा मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने जगत पिता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर प्रबंधन समिति और पुजारी परिवार द्वारा उन्हें तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा आजादी के बाद पहली बार हुई पुष्कर मेले में ऐसी व्यवस्था

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। दुर्भाग्य से 2 सालों तक कोरोना की वजह से मेला आयोजित नहीं हो सका। इस बार पशुपालकों को उम्मीद थी तो लंपी रोग आ गया। इस कारण पशु मेला आयोजित नहीं हो सका। इसी के चलते यहां विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसे देखने श्रद्धालु आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस बार मेला शानदार रूप से आयोजित होगा। मुख्यमंत्री गहलोत ने तीर्थ पुरोहित की मांग को लेकर कहां की स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने हमसे सीवरेज और सरोवर के किनारे भरने वाले पानी की समस्या से अवगत कराया है जिसका समाधान जल्द किया जाएगा। गहलोत ने कहा कि पुष्कर मेले में सामने आने वाली कमियों को हम दूर करेंगे। और इस मेले को भव्य स्वरूप प्रदान करनेकlI काम करेंगे। जिससे देशभर में एक अच्छा संदेश जाए। 

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved