For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137915696
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए, अजमेर शाखा ने चिकित्सकों की सुरक्षा हेतु सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा दाहिरसेन मंडल,एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान साफ-सफाई का आयोजन |  Ajmer Breaking News: विश्व साइकिल दिवस 2026 पर साइकिल रैली का आयोजन, युवाओं ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026, जिले में हुई 16 हजार से अधिक गतिविधियां |  Ajmer Breaking News: महिला आई टी आई की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया औद्योगिक भ्रमण |  Ajmer Breaking News: जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित, नशे के विरुद्ध समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वैष्णो देवी दर्शन पर गए परिवार के सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी पार |  Ajmer Breaking News: Cotpa act की धारा 7  के अंतर्गत की गई जपती की कार्रवाई                 |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों के खिलाफ जिला स्पेशल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, | 

अजमेर न्यूज़: पुलिस लाइन में राइडिंग स्कूल का उद्घाटन और अश्व प्रदर्शन में दिखे कई हैरतअंगेज करतब

Post Views 11

October 20, 2022

अजमेर रेंज पुलिस महा निरीक्षक रूपेंद्र सिंह ने राइडिंग का हुनर दिखा कर जवानों में भरा जोश

पुलिस लाइन में राइडिंग स्कूल का उद्घाटन और अश्व प्रदर्शन में दिखे कई हैरतअंगेज करतब

अजमेर रेंज पुलिस महा निरीक्षक रूपेंद्र सिंह ने राइडिंग का हुनर दिखा कर जवानों में भरा जोश


पुलिस लाईन मैदान पर बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस और जिला पुलिस की अश्व शाला में राइडिंग स्कूल के विस्तार समारोह में राइटिंग शो की शुरुआत अश्व शाला प्रभारी रूप सिंह और विजय प्रताप सिंह ने अश्व गजराज प्रियंका के साथ स्टैंडिंग सलूट के साथ की। इसके बाद आईजी रुपेंद्र सिंह सहित अजमेर जयपुर आरपीए और भीलवाड़ा जिले के अश्व सवारों ने म्यूजिकल राइडिंग, हर्डल जम्पिंग, टेंट पैकिंग, टीम टेंट पैकिंग, क्रॉस टेंट पैकिंग, रुमाल उठाना और इंडियन फाइल टेंट पैकिंग समेत कई हैरतअंगेज करतब दिखाए।
अतिथियों द्वारा सवारों को पुरस्कृत किया गया सभी ने घुड़सवारी शो की काफी सराहना की

इस मौके पर समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन लाल भाटी, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, अजमेर रेंज आईजी रूपेंद्र सिंह, जिला कलक्टर अशंदीप, एसपी चुनाराम जाट, जीआरपी एसपी प्रदीप मोहन शर्मा , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेलवे संजय अग्रवाल, आरपीएससी सदस्य डॉ जसवंत राठी, एसीबी डीआईजी समीर सिंह, एडीए आयुक्त अक्षय गोदारा, नगर निगम आयुक्त सुशील कुमार, मिलिट्री स्कूल के प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल अमरदीप सिंह, सहित कई गणमान्य   प्रशासनिक ओर पुलिस
अधिकारी मौजूद रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved