Post Views 11
October 20, 2022
नव प्रशिक्षित बीआरपी के चयन को प्राथमिकता देने के लिए कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
4 सूत्रीय मांग पत्र में 30 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त समस्त नव प्रशिक्षित बीआरपी का चयन करने की रखी मांग
गुरुवार को जिला कलेक्टर के समक्ष पहुंचे बीआरपी संगठन ने मांग की है कि चयन प्रक्रिया में जून-जुलाई 2022 में 30 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त सभी नव प्रशिक्षित बीआरपी को चयन में प्राथमिकता दी जाए। समस्त बीआरपी अजमेर जिले की चिन्हित पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण कार्य कर विभिन्न दबाव एवं चुनौतियों का सामना करते हुए लाखों रुपए की रिकवरी उजागर कर सरकार की अपेक्षा पर खरे उतरे हैं ।
सरकार द्वारा हटाए गए पुराने बीआरपी का चयन ना किया जाए। नव प्रशिक्षित बीआरपी के लिए शिक्षा एवं आयु की बाध्यता ना हो।उन्होंने ज्ञापन के साथ चेतावनी भी दी है कि यदि इन मांगों पर गौर नहीं किया गया तो भविष्य में संगठन द्वारा किये जाने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए शासन-प्रशासन उत्तरदाई होगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved