For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137915608
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए, अजमेर शाखा ने चिकित्सकों की सुरक्षा हेतु सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा दाहिरसेन मंडल,एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान साफ-सफाई का आयोजन |  Ajmer Breaking News: विश्व साइकिल दिवस 2026 पर साइकिल रैली का आयोजन, युवाओं ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026, जिले में हुई 16 हजार से अधिक गतिविधियां |  Ajmer Breaking News: महिला आई टी आई की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया औद्योगिक भ्रमण |  Ajmer Breaking News: जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित, नशे के विरुद्ध समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वैष्णो देवी दर्शन पर गए परिवार के सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी पार |  Ajmer Breaking News: Cotpa act की धारा 7  के अंतर्गत की गई जपती की कार्रवाई                 |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों के खिलाफ जिला स्पेशल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, | 

अजमेर न्यूज़: श्री अग्रवाल सेवा संस्था अजमेर कार्यकारिणी की बैठक संपन्न दीपावली स्नेह मिलन सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर लिये निर्णय

Post Views 11

October 20, 2022

दीपावली स्नेह मिलन समारोह 1 नवम्बर मंगलवार को श्री श्याम वाटिका, फॉयसागर रोड़, अजमेर पर मनाया जायेगा

श्री अग्रवाल सेवा संस्था अजमेर कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
दीपावली स्नेह मिलन सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों  पर निर्णय

अजमेर 20 अक्टुबर श्री अग्रवाल सेवा संस्था अजमेर की कार्यकारिणी की बैठक संस्था अध्यक्ष श्री प्रदीप बंसल की अध्यक्षता में केसर रेस्टोरेंट, हरिभाऊ उपाध्याय नगर में आयोजित की गयी जिसमें संस्था के भावी कार्यक्रमों के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। 
   संस्था अध्यक्ष प्रदीप बंसल व सचिव संदीप बंसल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ईश वंदना के साथ बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई, सचिव संदीप बंसल ने गत कार्यकारिणी की बैठक का कार्यवाही विवरण पढ़कर सुनाया जिसका सभी ने अनुमोदन किया, उन्होने संस्था द्वारा किये गये सेवाकार्यों तथा गतिविधियों की जानकारी भी उपस्थित सदस्यों को दी। कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग ने श्री अग्रसेन जयंती कार्यक्रम पर संस्था द्वारा किये गये कार्यक्रम व अन्य कार्यक्रमों पर हुए व्यय की जानकारी दी। उन्होने संस्था की सदस्यता के लिये प्राप्त आवेदन पत्रों की जानकारी भी दी जिन्हे स्वीकृत कर अनुमोदन किया गया। अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में संस्था के सदस्य बनाने का आग्रह किया। 
    अध्यक्ष प्रदीप बंसल ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने एक स्वर में पारित किया, विचार विमर्श के पश्चात तय किया गया कि स्नेह मिलन 1 नवम्बर मंगलवार को श्री श्याम वाटिका, फॉयसागर रोड़, अजमेर पर मनाया जायेगा, इस अवसर पर संस्था के 75 वर्ष व उससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ सदस्यों सदस्यों का सम्मान एवं श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा, इन कार्यक्रमों के लिये श्री शैलेंद्र अग्रवाल, हनुमान श्रीया व सुनील गर्ग को संयोजक बनाया गया है। 
   बैठक में संस्था के अध्यक्ष प्रदीप बंसल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पदेन सदस्य निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. विष्णु चौधरी, सचिव संदीप बंसल, सहसचिव विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, कार्यकारिणी सदस्यगण सर्वश्री सुरेश गोयल, योगेश अग्रवाल, सुनील गर्ग, हनुमान श्रीया, गोविंद कुचिल्या, ललित डीडवानिया, कैलाशचंद डीडवानिया, मनीष गोयल, राकेश टकसाली, अनिल गर्ग, धनेश गोयल व गौरव चौधरी आदि पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किये। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved