For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137915894
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए, अजमेर शाखा ने चिकित्सकों की सुरक्षा हेतु सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा दाहिरसेन मंडल,एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान साफ-सफाई का आयोजन |  Ajmer Breaking News: विश्व साइकिल दिवस 2026 पर साइकिल रैली का आयोजन, युवाओं ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026, जिले में हुई 16 हजार से अधिक गतिविधियां |  Ajmer Breaking News: महिला आई टी आई की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया औद्योगिक भ्रमण |  Ajmer Breaking News: जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित, नशे के विरुद्ध समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वैष्णो देवी दर्शन पर गए परिवार के सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी पार |  Ajmer Breaking News: Cotpa act की धारा 7  के अंतर्गत की गई जपती की कार्रवाई                 |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों के खिलाफ जिला स्पेशल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, | 

अजमेर न्यूज़: क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

Post Views 51

October 20, 2022

क्रिश्चियनगंज थाना प्रभारी अरविंद चारण के नेतृत्व में गठित दल ने चंद्रवरदाई नगर से आरोपी को किया गिरफ्तार

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

क्रिश्चियनगंज थाना प्रभारी अरविंद चारण के नेतृत्व में गठित दल ने चंद्रवरदाई नगर से आरोपी को किया गिरफ्तार

अजमेर शहर में महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए आईपीएस पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट द्वारा शहर के समस्त थाना अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया कि 7 सितंबर 2022 को क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली पीड़िता ने थाने पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। उसने बताया कि चंद्रवरदाई नगर में रहने वाले शंकर माली नाम के व्यक्ति ने उसको प्रेम जाल में फंसा कर शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ लगातार गलत काम किया। जब शादी करने को कहा तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिस पर क्रिश्चियन गंज पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर विकास सांगवान, उप अधीक्षक पुलिस व्रत उत्तर छवि शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी अरविंद चारण के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जिसने आरोपी की तलाश हेतु आसूचनाओं का संकलन कर आरोपी के मोबाइल नंबर की सीडीआर का विश्लेषण किया  ओर मुखबिर तंत्र से मिली जानकारी पर आरोपी को 19 अक्टूबर को चंद्रवरदाई नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376(2)(एन), 506 व एससी एसटी एक्ट 2015 में अपराध साबित होना पाया गया। अग्रिम अनुसंधान जारी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved