Post Views 41
October 19, 2022
जिला पोषण अभिसरण समिति की बैठक आयोजित
अजमेर, 19 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्री अंश दीप की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय निगरानी समिति एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन की जिला अभिसरण समिति की बैठक का आयोजन बुधवार को हुआ।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री सिकरामाराम चोयल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय निगरानी समिति एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन की जिला अभिसरण समिति की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने की।विभाग की विभिन्न योजनाओं पूरक पोषाहार, राष्ट्रीय पोषण मिशन, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना एवं उडान योजना आदि की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।जिला पोषण माह सितम्बर 2022 में अजमेर जिले के समस्त 1968 आगनबाड़ी केन्द्राें पर आयोजित गतिविधियोंकी राष्ट्रीय पोषण मिशन डेशबोर्ड पर 75 हजार 556 गतिविधियों की एन्ट्री कर सम्पूर्ण राजस्थान में तृतीय स्थान पर रहा। इस कार्य के जिला कलक्टर द्वारा सराहना की गई।
उन्होंने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये कि समस्त आगनबाडी केन्द्रों पर हर माह बच्चों का वजन लिया जाए। साथ ही लम्बाई नापी जाए। वजन मशीन, स्टेडियोमीटर, इंन्फटोमीटर एवं एमयूएसी टेप के आधार पर कुपोषित बच्चों की पहचान की जाए। पोषण ट्रेकर एप में प्रतिदिन ऑनलाइन डेटा फिडिंग करावे। स्टंटिंग एवं वेस्टिंग के पोषण ट्रेकर एप डाटा के आकड़ाें का एनएफएचएस के डेटा के साथ तुलनात्मक विश्लेषण किया जाए। आंगनबाडी केन्द्रों को विद्युत एवं नल कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, मुख्य आयोजना अधिकारी श्रीमती रूद्रा रेणु, आरसीएचओ डॉ.शिन्दे स्वाति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री प्रफुल्ल चन्द्र चौबीसा,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता श्री विष्णु प्रकाश, कृषि विभाग की श्रीमती आरती यादव, उद्यानिकी विभाग केश्री श्रीपाल चौधरी सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved