For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 137915992
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आरएमसीटीए, अजमेर शाखा ने चिकित्सकों की सुरक्षा हेतु सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा दाहिरसेन मंडल,एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान साफ-सफाई का आयोजन |  Ajmer Breaking News: विश्व साइकिल दिवस 2026 पर साइकिल रैली का आयोजन, युवाओं ने लिया सड़क सुरक्षा का संकल्प |  Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026, जिले में हुई 16 हजार से अधिक गतिविधियां |  Ajmer Breaking News: महिला आई टी आई की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया औद्योगिक भ्रमण |  Ajmer Breaking News: जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित, नशे के विरुद्ध समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश |  Ajmer Breaking News: अवैध देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वैष्णो देवी दर्शन पर गए परिवार के सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी पार |  Ajmer Breaking News: Cotpa act की धारा 7  के अंतर्गत की गई जपती की कार्रवाई                 |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों के खिलाफ जिला स्पेशल पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, | 

अजमेर न्यूज़: पुष्कर मेला - 2022 पुष्कर मेला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित जिला कलक्टर ने की कार्यो की समीक्षा

Post Views 61

October 19, 2022

 बैठक में मेला व्यवस्थाओं से संबंधित उप समितियों के अध्यक्ष तथा सदस्य सचिवों को विभिन्न कार्यो के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

पुष्कर मेला - 2022
पुष्कर मेला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
जिला कलक्टर ने की कार्यो की समीक्षा
    अजमेर 19 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में बुधवार को बैठक कर समीक्षा की।
    जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने कहा कि प्रत्येक कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो, किसी कार्य में शिथिलता नहीं बरती जाए तथा पर्यटकों को समुचित सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाए।यह मेला अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हैं। ऎसे में बाहर से लाखों पर्यटक मेले में आते है। उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई ना हो।मेले के दौरान उचित मूल्य पर खाने के पैकेट उपलब्ध कराने के लिए रसद विभाग को निर्देशित किया गया। मेला क्षेत्र की दो स्थानों पर इन्दिरा रसोई के अतिरिक्त काउण्टर भी खोले जाएंगे। मेले के दौरान दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग ना हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। सरोवर के घाटों की मरम्मत एवं काई हटाने का कार्य जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा। जलाशय के घाटों पर माइक व्यवस्था रखी जाए। महिला तैराक भी उपलब्ध रहे तथा संकेतक भी लगाए जाए। घाटों पर महिलाओं के चैंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए। 
    बैठक में मेला व्यवस्थाओं से संबंधित उप समितियों के अध्यक्ष तथा सदस्य सचिवों को विभिन्न कार्यो के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। मेला क्षेत्र में भवनों एवं  अन्य संरचनाओं की सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत करवाने की सहमति जताई गई। उनके द्वारा अपने स्वामित्व वाली सड़कों का मरम्मत कार्य मेले से पूर्व अंजाम दिया जा रहा है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के द्वारा पर्याप्त बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। यातायात व्यवस्था के लिए एक तरफा यातायात किया जाए।  मेले में जहर खुरानी की घटना नहीं हो इसके लिए पुलिस को निर्देशित किया गया। पुष्कर तीर्थ क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग एवं आध्यात्मिक यात्रा मार्ग की सड़कों को ठीक किया जाए।
    बैठक में जिला कलक्टर द्वारा निर्देश प्रदान किए गए कि मेला क्षेत्र में पार्किग, स्टॉल तथा पैदल यात्रियों के लिए आवागमन की सड़कें और खुली जगह के संबंध में ले आउट प्लान बनाया गया है। इसी के आधार पर समस्त व्यवस्थाएं अंजाम दी जाएगी। मेले के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार पर्यटन विभाग द्वारा किया जाएगा। इसके लिए विभाग एक निर्देशिका का प्रकाशन भी करेगा। मेला स्थल पर प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए। इनमें स्थानीय कलाकारों के साथ ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुतियां तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। 
    उन्होंने कहा कि दुकानों के अस्थाई अतिक्रमण, बाहर रखा सामान तथा पर्दे अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा लगातार हटवाए जाते रहेंगे। कोई भी दुकानदार अवैध रूप से जनरेटर का उपयोग नहीं करेगा। मेला स्थल पर अजमेर डेयरी द्वारा अतिरिक्त बूथ लगाकर दुग्ध उत्पाद की व्यवस्था हर समय रहेगी। चिकित्सा विभाग द्वारा फोगिंग एवं स्प्रे समय पर कराने तथा पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्घ करवाई जाएगी। सम्पूर्ण मेले के दौरान नगर पालिका द्वारा सफाई, स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था कराई जाएगी। मेला मैदान के पास ही नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाएगी। मेला क्षेत्र में रोजाना खाद्य पदार्थो के सैम्पल लिए जाएंगे। खाने योग्य मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले पदार्थों को तुरन्त प्रभाव से नष्ट करवाकर संबंधित के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। समस्त मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पवित्र सरोवर के आसपास 24 घंटे गोताखोर एवं सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक अपनी सेवाएं देंगे। विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें गैर सरकारी संगठनों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी स्थान दिया जाएगा। 
    उन्होंने कहा कि शिल्पग्राम में विभिन्न हैण्डीक्राप्ट के आईटम उपलब्ध रहेंगे। यह राज्य के दस्तकारों के लिए अपनी कला को प्रदर्शित करने का अवसर है। हैण्डीक्राप्ट उत्पादों की पहुंच अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर हो पाएगी। इसके अतिरिक्त अजमेर जेल में बंदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए भी स्टॉल लगाई जाएगी। जेल में नवाचार के रूप में बनाए गए उत्पादों की लगातार मांग बनी हुई है। स्टॉल लगने से आमजन को उच्च गुणवत्ता की प्रामाणिक वस्तुए उपलब्ध रहेगी।
    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री अक्षय गोदारा, अजमेर नगर निगम के आयुक्त श्री सुशील कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हेमन्त स्वरूप माथुर, एडीएम श्रीमती भावना गर्ग, उपखण्ड अधिकारी श्री सुखराम पिंडेल,  नगर पालिका पुष्कर के ईओ श्री बनवारी लाल मीणा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रफुल्ल माथुर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved