For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 135990008
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, सीएसआर कार्यशाला का हुआ आयोजन, व्यापारी एवं औद्योगिक संगठन जल संरक्षण अभियान में निभाएं सक्रिय भूमिका - जिला कलक्टर |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने प्रमुख चौराहों पर हाई मास्ट लाइटों का किया लोकार्पण, 60 लाख की लागत से लगेगी 10 और हाई मास्ट लाइटें |  Ajmer Breaking News: पद्मिनी एकादशी पर विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने बांटे 51 परिंडे, भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं के संरक्षण का दिया संदेश |  Ajmer Breaking News: पद्मिनी एकादशी पर पुष्कर सरोवर में उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर की पवित्रता बचाने के लिए नगर परिषद सख्त, घाटों पर बिक रहे अनाज पर कार्रवाई, 1 क्विंटल से ज्यादा सामग्री जब्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर बकरा मंडी में चोरी और नकदी पार की दो वारदातें, CCTV में कैद हुए बदमाश, व्यापारियों में दहशत |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत हाथी भाटा गली स्थित होटल साहिबा के बाहर से पल्सर बाइक चोरी, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस कमेटी अजमेर दक्षिण ब्लॉक ए एवं बी द्वारा आज 27 मई 2026 को विशाल प्रदर्शन एवं पैदल मार्च  |  Ajmer Breaking News: पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर मालासेरी डूँगरी, आसींद में विश्व शांति हेतु 51 पुजारियों का दो दिवसीय महाजोत अनुष्ठान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मंगेतर के साथ गई युवती की संदिग्ध मौत, गला घोंटकर हत्या और गैंगरेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी | 

अजमेर न्यूज़: पालनहार योजना वार्षिक सत्यापन एवं नवीनीकरण के लगेंगे विशेष कैम्प 17 एवं 18 को

Post Views 11

October 15, 2022

राज्य सरकार की फ्लैगशिप पालनहार योजना में शैक्षणिक सत्र 2022-23 का वार्षिक सत्यापन एवं नवीनीकरण करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं

पालनहार योजना
वार्षिक सत्यापन एवं नवीनीकरण के लगेंगे विशेष कैम्प 17 एवं 18 को
       अजमेर, 15 अक्टूबर। पालनहार योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों के वार्षिक सत्यापन एवं नवीनीकरण के विशेष कैम्प आगामी 17 एवं 18 अक्टूबर को लगाए जाएंगे।
      जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बताया कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप पालनहार योजना में शैक्षणिक सत्र 2022-23 का वार्षिक सत्यापन एवं नवीनीकरण करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इससे लाभार्थियों को समय से आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकेगी। यह अभियान आगामी सोमवार 17 एवं मंगलवार 18 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक पंचायत-स्तर पर चलाया जाएगा। इसमें शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, पंचायती राज विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर वार्षिक सत्यापन एवं नवीनीकरण के कार्य को संपादित किया जाएगा। 
       उन्होंने बताया कि अजमेर शहरी-क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए प्रत्येक ई-मित्र पर वार्षिक सत्यापन एवं नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा।ई-मित्र स्तर पर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कलेक्ट्रेट परिसर, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय एवं नगर निगमकार्यालय परदल तैनात होंगे। इसी प्रकार  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कनक श्री गार्डन के सामने, शॉपिंग सेन्टर के पीछे, शिव मन्दिर के पास, शास्त्री नगर अजमेर स्थित कार्यालय में विशेष सहयोग के लिए दल तैनात किए जाएंगे।इनके सहयोग से वार्षिक सत्यापन एवं नवीनीकरण में आ रही समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर आवेदन फाईनल सब्मिट करवाये जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved