For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 135990134
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, सीएसआर कार्यशाला का हुआ आयोजन, व्यापारी एवं औद्योगिक संगठन जल संरक्षण अभियान में निभाएं सक्रिय भूमिका - जिला कलक्टर |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने प्रमुख चौराहों पर हाई मास्ट लाइटों का किया लोकार्पण, 60 लाख की लागत से लगेगी 10 और हाई मास्ट लाइटें |  Ajmer Breaking News: पद्मिनी एकादशी पर विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने बांटे 51 परिंडे, भीषण गर्मी में जीव-जंतुओं के संरक्षण का दिया संदेश |  Ajmer Breaking News: पद्मिनी एकादशी पर पुष्कर सरोवर में उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी |  Ajmer Breaking News: पुष्कर सरोवर की पवित्रता बचाने के लिए नगर परिषद सख्त, घाटों पर बिक रहे अनाज पर कार्रवाई, 1 क्विंटल से ज्यादा सामग्री जब्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर बकरा मंडी में चोरी और नकदी पार की दो वारदातें, CCTV में कैद हुए बदमाश, व्यापारियों में दहशत |  Ajmer Breaking News: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत हाथी भाटा गली स्थित होटल साहिबा के बाहर से पल्सर बाइक चोरी, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस कमेटी अजमेर दक्षिण ब्लॉक ए एवं बी द्वारा आज 27 मई 2026 को विशाल प्रदर्शन एवं पैदल मार्च  |  Ajmer Breaking News: पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर मालासेरी डूँगरी, आसींद में विश्व शांति हेतु 51 पुजारियों का दो दिवसीय महाजोत अनुष्ठान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मंगेतर के साथ गई युवती की संदिग्ध मौत, गला घोंटकर हत्या और गैंगरेप का आरोप, पुलिस जांच में जुटी | 

अजमेर न्यूज़: श्री पुष्कर मेला 2022 की उद्घाटन-समापन समारोह व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता उप समिति की बैठक शनिवार को हुई आयोजित

Post Views 41

October 15, 2022

श्री पुष्कर मेला 2022 उप समिति की बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर हुई चर्चा

श्री पुष्कर मेला 2022 उप समिति की बैठक आयोजित,विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर हुई चर्चा

       अजमेर, 15 अक्टूबर। श्री पुष्कर मेला 2022 की उद्घाटन-समापन समारोह व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता उप समिति की बैठक अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित हुई। 

       उद्घाटन-समापन समारोह व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता उप समिति के सदस्य सचिव डॉ. कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि पुष्कर मेला शानदार तरीके से आयोजित करने के लिए उपसमिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। पुष्कर मेले में तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए बेहतरीन कार्यक्रम प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में प्रस्ताव तैयार किए गए।

       उन्होंने बताया कि मंगलवार एक नवम्बर को मेला मैदान में ध्वजारोहण के साथ मेले का शुभारंभ होगा। इस दिन माण्डणा प्रतियोगिता, छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुति तथा अजय रावत द्वारासेन्ड आर्ट का प्रदर्शन एवं चक दे राजस्थान फुटबाल मैच मेला मैदान में आयोजित होंगे। इसी प्रकार दीपदान तथा कैण्डल बैलून एवं आतिशबाजी पुष्कर सरोवर पर आयोजित होगी। कैण्डल बेलून का मेक ए विश कार्यक्रम सबके लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। आतिशबाजी पुष्कर मेले के समापन पर भी हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से की जाएगी। 

       उन्होंने बताया कि मेला अवधि के दौरान नेचर वॉक का आयोजन प्रातः 6.30 बजे होगा। वन विभाग द्वारा इसके लिए पूरी तैयारियां की जाएगी। सांझी छत से वन भ्रमण आरंभ होगा। पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रेकिंग के दौरान आनासागर झील के साथ-साथ पवित्र सरोवर का एक साथ रमणीय दृश्य देखा जा सकेगा। पारम्परिक खेलों का आयोजन बुधवार से ही आरंभ होगा। लंगड़ी टांग, सतौलिया मैच, मटका रेस, म्यूजिकल चेयर रेस तथा गिल्ली-डण्डा प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण एवं विदेशी खिलाडियों के मध्य होगा।

      उन्होंने बताया कि कबड्डी मैच का आयोजन ग्रामीण व विदेशी खिलाड़ियों के मध्य आयोजित करने की योजना है। पतंग उत्सव मेले का नया पहलु होगा। मेला मैदान में पतंगबाज पेच लड़ा सकेंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा समस्त व्यवस्थाएं की जाएगी। अन्तर पंचायत समिति ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता भी होगी। इसमें कब्ड्डी, वॉलीबॉल एवं रस्सा कस्सी की प्रतियोगिताएं रखी गई है।  

       उन्होंने बताया कि मेले के दौरान प्रतिवर्ष की भांति आध्यात्मिक पद यात्रा गुरूद्वारा से आरंभ होगी।साथ ही लगान स्टाईल क्रिकेट मैच, शान ए मूंछ प्रतियोगिता, साफा व तिलक प्रतियोगिता एवं विदेशी युगल प्रतियोगिता जैसे आकर्षण भी सबका मनोरंजन करेंगे। अन्तर पंचायत समिति ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल, रविवार 6 नवम्बर को खेला जाएगा। इस बार मेला अवधि में खींची गई फोटो एवं सेल्फी की प्रतियोगिता भी होगी। मेला आरंभ होने से 6 नवम्बर तक मोबाईल अथवा कैमरे से खैंची गई फोटो तथा सेल्फी को इसमें स्थान दिया जाएगा। इसके संयोजक श्री दीपक शर्मा होंगे।  


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved