Post Views 11
October 15, 2022
केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया नवनिर्मित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के गुलाबबाड़ी में विधायक अनिता भदेल के विधायक कोष से स्वीकृत 75 लाख रुपए की लागत से हुआ भवन निर्मित
शुक्रवार को दक्षिण विधानसभा अंतर्गत गुलाब बाड़ी में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नवनिर्मित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया।
मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया तो वही आयोजित समारोह की अध्यक्षता दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने की ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद भागीरथ चौधरी,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा,पूर्व राज्यसभा सांसद ओंकार सिंह लखावत, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, मेयर बृजलता हाड़ा,उपमहापौर नीरज जैन, पूर्व सभापति सुरेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व शहर अध्यक्ष अरविंद यादव, समाजसेवी विजय कुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved