Post Views 11
October 15, 2022
लंबे अरसे से एलिवेटेड रोड पर चलने का सपना रविवार से सच होने जा रहा है। 15 अगस्त को एलिवेटेड रोड की एक भुजा का शुभारंभ करने की घोषणाओं को आखिर 2 महीने बाद 16 अक्टूबर से अमल में लाया जा रहा है।
जिला कलेक्टर अंशदीप ने बताया कि 16 अक्टूबर रविवार सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक एलिवेटेड ब्रिज की कचहरी रोड पुरानी आरपीएससी से मार्टिंडल ब्रिज तक की भुजा पर एक तरफा यातायात संचालन प्रारंभ किया जाएगा। जल्द ही दूसरी भुजा का काम पूरा होते ही उसे भी शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल पुरानी आरपीएससी से दुपहिया ओर चौपहिया वाहन मार्टिंडल ब्रिज तक बिना शहर में प्रवेश किए सीधे ब्यावर रोड और नसीराबाद रोड की ओर जा सकेंगे। यह सुविधा दीपावली पर्व के मद्देनजर अजमेर शहर के मध्य ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए प्रारंभ की जा रही है। दीपावली पर्व पर इस वनवे ट्रैफिक व्यवस्था से शहर के मध्य होने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल सकेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved