Post Views 11
October 14, 2022
रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्तदान
अजमेर रीजन थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी और सोफिया कॉलेज अजमेर के सयुंक्त तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जोनल ब्लड बैंक ज.ला.ने. चिकित्सालय ,अजमेर में प्रातः 09:00 बजे से 4:00 बजे तक संपन्न हुआ।
उक्त शिविर में 52 रक्त दाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया जिसमें कॉलेज कि छात्राएं एवम स्टाफ ने भाग लिया।।कैंप का उद्घाटन ज ला ने मेडिकल कॉलेज जोनल ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ जी. सी.मीणा द्वारा किया गया।
ईश्वर पारवानी ने बताया कि उक्त कैंप में विशिष्ट अतिथि डॉ हर्षवर्धन,डॉ आनंद,डॉ दिनेश,डॉ गौरव सिंह,सोफिया कॉलेज कि प्रिंसिपल सिस्टर पर्ल, उपस्थित रहे।सोसाइटी को रक्तदान से प्राप्त रक्त का उपयोग 253 रजिस्टर्ड थैलेसीमिक बच्चों के निरंतर रक्त संचरण हेतु किया जावेगा।इस ब्लड डोनेशन कैंप सोफिया कॉलेज की मैडम मधुमिता,कु पूजा,कु मरिल,कु दिव्या,ज ला ने अस्पताल के सिस्टर आरती,टेक्नीशियन नेहा,सांवरलाल,गंगा सिंह, एवं सोसायटी के प्रदीप लालवानी,अनिल गोयल,रंजीत सिंह,भगेश्वरी,योगेश्वरी,राजेश मंगवानी के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
पारवानी के अनुसार अजमेर में क्षेत्रवार स्वैच्छिक रक्तदाताओं से रक्तदान करवाया जाएगा ताकि ब्लड की कमी को पूरा किया जा सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved