For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 131976148
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम,महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना हमारा लक्ष्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे महिला सशक्तीकरण के कार्य  |  Ajmer Breaking News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पुष्कर में कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद, ग्रामीण परिवारों के यहां किया रात्रि भोजन |  Ajmer Breaking News: तू डाल डाल में पात पात, शहर में लगातार बढ़ रही है चोरी लूट की वारदात वहीं पुलिस कस रही है शिकंजा, लगातार चोर बदमाश हो रहे हैं गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News:  सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा 2026 आयोजन 17 मई से, श्री अमरापुर स्थान पर संतो ने किया प्रचार सामग्री व बैनर का विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर लोक बंधु ने पिचौलिया में की संध्या चौपाल,जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की परिवेदनाएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश  |  Ajmer Breaking News: जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में फरार चल रहे आरोपी को अराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रकरणों का हुआ आपसी समझाइश से निस्तारण |  Ajmer Breaking News: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से सोने की चेन लूटने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। |  Ajmer Breaking News: कोतवाली थाना अंतर्गत ब्रह्मपुरी में महिला रेलवे कर्मचारी के सुने मकान को चोरों ने  निशाना बनाया लेकिन पड़ोसियों की जाग ही जाने से चोर बिना चोरी किए ही फरार हो गए। |  Ajmer Breaking News: जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक आयोजित, जिला कलक्टर ने नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश | 

अजमेर न्यूज़: घरों और पंडालों में विराजे प्रथम पूज्य गणपति, बुधवार दोपहर 12 बजे हुई जन्म आरती

Post Views 101

August 31, 2022

आगरा गेट प्राचीन गणेश मंदिर पर भक्तों का लगा तांता,वही बालू गोमा गली में गणपति का अमृत महोत्सव के तहत हुआ तिरंगा सिंगार

2 साल के बाद गणेश चतुर्थी पर प्रथम पूज्य भगवान गणपति का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। गणेश भक्तों ने अपने अपने घरों और पंडालों में गणपति को विराजित कर पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना का सिलसिला लगातार 10 दिनों तक जारी रहेगा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आगरा गेट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर महंत घनश्याम आचार्य के सानिध्य में गणपति का पंचामृत से अभिषेक कर शृंगार किया गया तत्पश्चात जन्म आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने भगवान गणेश की आरती की। इसी तरह आगरा गेट बालू गोमा गली स्थित कार्यसिद्ध गजानन मंदिर में इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गए। मंदिर  संरक्षक कैलाश चंद गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष का पूरा आयोजन भारत सरकार के आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है । जिसके तहत इस बार पूरे मंदिर को तिरंगे की थीम से सजाया गया, साथ ही विश्व इतिहास में पहेली बार प्रथम पूज्य गणपति 75 तरह के मेवा मिष्ठान जड़ी बूटियों एवं अन्य सामग्री से निर्मित लड्डू ओर केक का भोग लगाया गया। 125 -125  किलो के  तिरंगे लड्डू हरा , सफेद , केसरिया तैयार किये गए।बुधवार दोपहर ठीक 12 बजे महाआरती के पश्चात 75 जड़ी बूटियों मेवा मिष्ठान से निर्मित मिल्क केक ,एवं 125 - 125 किलो के तिरंगे लड्डूओ का भोग लगाकर बधाई बांट बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया । इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर बाबा का तिरंगे वस्त्र व फूलों से नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। कार्यकर्ता भी तिरंगे वस्त्र धारण कर महोत्सव में शामिल हुए हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved