For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 119723694
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सरकारी मंच से सियासी प्रहार, विकास पर सन्नाटा – अजमेर दौरे पर पीएम मोदी को लेकर धर्मेंद्र राठौड़ का हमला |  Ajmer Breaking News: युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित युवा कांग्रेसियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा का विरोध करने की सजा, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अजमेर दौरा,हम सत्ता भाव से नहीं, संवेदनशीलता से करते हैं काम, डबल इंजन सरकार.राजस्थान विकास के नए पथ पर अग्रसर, वादों को तेजी के साथ पूरा कर रही राज्य सरकार-  नरेन्द्र मोदी |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर 69वां एवं 70वां संयुक्त रेल सेवा पुरस्कार समारोह दिनांक 27.02.2026 को  रेलवे ऑफिसर्स क्लब, कचहरी रोड अजमेर में मनाया गया । |  Ajmer Breaking News: फाल्गुनी लक्खी मेले पर अजमेर में निकाली गई विशाल निशान यात्रा , श्याम भक्तों का उमडा जन सैलाब, ईत्र एवं गुलाब के फूलों से खेली होली |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले अजमेर में सियासी हलचल तेज, मोदी के आगमन पर यूथ कांग्रेस द्वारा काले झंडे दिखाने की चेतावनी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा को उनके घर से लिया गया हिरासत में |  Ajmer Breaking News: 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में आयोजित होने वाली जनसभा के मध्य नजर अजमेर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, |  Ajmer Breaking News: भारत सरकार में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपिस्टन फाइल में आने के बाद पूरे देश भर में विरोध जारी है। |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर यात्रा से पहले अजमेर शहर जिला भाजपा व महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल,  |  Ajmer Breaking News: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा चाय चौपाल का आयोजन, चाय चौपाल के दौरान युवाओं में जोश भरने का किया गया काम, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल  | 

अजमेर न्यूज़: गौशाला भूमि को बचाने के लिए आंदोलन का आगाज

Post Views 11

July 27, 2022

जन सतर्कता गौशाला बचाओ समिति द्वारा धरना प्रारंभ

ब्यावर की गौशाला भूमि को बचाने के लिए गौशाला बचाओ जन सतर्कता समिति का गाँधी सर्किल पर धरना प्रारंभ हुआ। धरने पर गौशाला बचाओ समिति के नेता मनजीत सिंह हुडा, सुरेश चौहान, सुधीर तोमर, लीलाधर दाधिच ब्रजेश साहू, एडवोकेट पारसमल श्रीश्रीमाल, बाबुलाल बैठे। मंगलवार सुबह 10 बजे धरणार्थियो को सतर्कता समिति के नेताओं ने माला पहना कर धरने पर बैठाया गया।  इससे पहले समिति ने जिला कलेक्टर एवं उपखण्ड अधिकारी को अपने माँग पत्र के सन्दर्भ में अवगत कराया तथा भूख हडताल की चेतावनी दी थी। धरना स्थल को संबोधित करते हुए मनजीत सिंह ने कहा कि गौशाला के लिए दान में दी गई भूमि को कुछ भू माफिया सुनियोजित षड्यन्त्र के तहत हड़पना चाहते है, तथा बेशक़ीमती भूमि का स्वरूप परिवर्तन करवाकर भूमि पर आवासीय एवम् व्यवसायिक गतिविधियों प्रारंभ करना चाहते है। यह भी कहा कि राज्य सरकार से मिलकर करोड़ों रू की ज़मीन का नामांतरण परिवर्तन करके स्वयं भू मालिक बनना चाहते है।
गौशाला बचाओ समिति के सुरेश चौहान ने कहा गौशाला भूमि पर काली नजऱ रखने वालों के मंशूबे पूरे नहीं होने देंगे, हम सब मिलकर मूक गायों के हक़ में पूरी लडाई लड़ेंगे। ब्यावर के कई जागरूक सामाजिक संगठन के नेताओं ने धरना स्थल पर जाकर अपना समर्थन दिया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved