Post Views 11
July 26, 2022
मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्विधालय के धन्वंतरी भवन में प्रभारी गुजरात कांग्रेस रघु शर्मा के जन्म दिवस एंव कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में एनएसयूआई जिला अजमेर द्वारा रक्तदान कर पौधारोपण किया गया। जिसमें लगभग 70 एनएसयूआई छात्रों ने अपने रक्त का दान किया। शिविर में मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला एवं कुलसचिव विशाल दवे मौजूद रहे। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि रक्तदान महादान है रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है ,रक्तदान करके आज आप लोगों ने एक पुण्य का कार्य किया है ,कार्यक्रम का आयोजन अजमेर जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अब्दुल फरहान के द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अब्दुल फरहान ने कहा कि कोरोना के समय रक्त की बहुत कमी आई थी जिसके कारण कई जाने चली गई थी , ऐसी महामारी से बचने के लिए हमें रक्तदान की आवश्यकता है उसी आवश्यकता को देखते हुए आज रघु शर्मा जी के जन्मदिन एवं कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनएसयूआई अध्यक्ष अब्दुल फरहान ने कुलपति से आग्रह किया है कि रघु शर्मा द्वारा घोषित सचिन तेंदुलकर स्टेडियम का निर्माण जल्दी करवाया जाये ताकि छात्रों को खेलने की सुविधा मिल सके। रक्तदान शिविर में दिग्विजय सिंह चौहान, उप कुलसचिव प्रो रीटा मेहरा , धन्वंतरी भवन प्रभारी प्रो सुभाष शर्मा ,प्रो अरविंद पारीक, डॉ मदन मीणा एवम अंकित घारू,राजेंद्र भड़ाना,हमजा खान,नरेश खटाना,सुरेश मेघवाल शहजाद खान ,कोमल,रेखा व अन्य एनएसयूआई के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved