Post Views 11
July 11, 2022
पुष्कर तीर्थ नगरी में विप्र महासभा यज्ञ समिति के तत्वाधान में चार दिवसीय 99 वां महायज्ञ महोत्सव पुष्कर सरोवर के बंशी घाट पर रविवार से शुरू हुआ। प्रवक्ता आशुतोष शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी कलश यात्रा के साथ 99 वा यज्ञ वार्षिक उत्सव प्रारंभ हुआ है। यह महायज्ञ प्रतिवर्ष एकादशी से गुरु पूर्णिमा तक होता है। उन्होंने बताया कि यह यज्ञ विश्व कल्याण, सुख शांति, अच्छी बारिश होने के लिए किया जा रहा है। यज्ञ में बनारस, काशी सहित भारतवर्ष से 11 विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञ किया जा रहा है। इस वर्ष यज्ञ के यजमान विष्णु प्रसाद मेलु है। पंडित पुष्कर नारायण शास्त्री के आचार्यत्व में पूजा अर्चना के साथ यज्ञ का शुभारंभ हुआ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved