For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 116855987
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: टीपी अजमेर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड :- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की थीम सड़क सुरक्षा - जीवन रक्षा,ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर मनाया सड़क सुरक्षा महीना 2026 |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत त्रिदिवसीय प्रदर्शनी एवं सह-व्यापार मेले का हुआ भव्य शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: वंदे मातरम्-150 ,सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  कार्यालय में हुआ संगोष्ठी का आयोजन |  Ajmer Breaking News: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पराक्रम  दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन |  Ajmer Breaking News: राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ,मुख्यमंत्री ने 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की दी सौगात, बसंत पंचमी पर 75 लाख विद्यार्थियों ने की सामूहिक सरस्वती वंदना |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने 4 करोड़ रुपए की लागत से बने दो उच्च जलाशयों का किया लोकार्पण . 45 हजार से अधिक लोग होंगे लाभान्वित |  Ajmer Breaking News: राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर विशाल दोपहिया वाहन रैली का आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में वरूण सागर पर आयोजित मॉक ड्रिल में एन.डी.आर.एफ. के साथ नागरिक सुरक्षा, एस.डी.आर.एफ., अग्निशमन, चिकित्सा विभाग, पुलिस एवं आपदा मित्र शामिल हुए। |  Ajmer Breaking News: तीर्थ नगरी पुष्कर में 23 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित होने जा रही हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार आयोजन हेतु अजमेर में मुख्य कार्यालय का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया । | 

अजमेर न्यूज़: जेल एडीजी मालिनी अग्रवाल ने किया केंद्रीय कारागृह का निरीक्षण

Post Views 11

July 11, 2022

सजायाफ्ता बंदियों के लिए जेल में संचालित स्किल डेवलपमेंट के कार्यों को सराहा

जेल एडीजी मालिनी अग्रवाल सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर अजमेर पहुंची। एडीजी अग्रवाल ने केंद्रीय कारागृह का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल में सजायाफ्ता बंदियों व महिला सुधार गृह की बंदी महिलाओं के द्वारा जेल की उद्योग शाला में बनाए गए विभिन्न उत्पादों को देखा और उनकी सराहना की।  इस मौके पर केंद्रीय कारागृह अधीक्षक सुमन मालीवाल सहित जेल का स्टाफ मौजूद रहा। एडीजी मालिनी अग्रवाल ने बताया कि जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल के नेतृत्व में स्किल डेवलपमेंट के तहत जिस तरह से सजायाफ्ता बंदियों को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं वह बेहद सराहनीय है। आज बंदियों द्वारा बनाए गए विभिन्न हैंडीक्राफ्ट, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि उत्पादों को देखा है। केंद्रीय कारागृह अधीक्षक सुमन मालीवाल के द्वारा जेल में बंदियों के लिए उद्योग शाला संचालित की जाती है। जिसमें आर्ट एंड क्राफ्ट, हैंडीक्राफ्ट, वुडन फर्नीचर, कॉरपेट,मसाले, सजावटी सामान व महिला सुधार गृह की महिलाओं द्वारा स्पेशल रजाइया बनाई जाती है।  इससे बंदियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में मदद मिलती है। ऐसे अनेकों कार्य जेल में संचालित किए जा रहे हैं। हाल ही में जेल में आशाएं नामक म्यूजिकल बैंड भी शुरू किया गया है जिसमें सभी बंदी ऑर्केस्ट्रा के माध्यम से मनोरंजक व गीत संगीत के कार्यक्रमों को प्रस्तुत करते हैं। इस ऑर्केस्ट्रा ओर बेंड की ओपन बुकिंग भी ली जाने लगी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved