Post Views 21
July 11, 2022
ब्यावर नगर परिषद में गत दिनों पट्टा प्रकरण में दोषी पाए जाने के बाद तत्कालीन सभापति नरेश कनोजिया के निलम्बित होने के बाद सोमवार को डीएलबी द्वारा मनोनीत नए सभापति गोविंद पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पद भार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त सभापति गोविंद पंडित को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी पारस पंच, विपक्ष के नेता दलपत मेवाड़ा, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। ततपश्चात मीडिया से मुखातिब होते हुए सभापति पद ग्रहण करने के बाद गोविंद पंडित ने कहा कि शहर हित मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी। नगर परिषद को राजस्व हानि पहुचाने वालो को कतई नही बख्शा जाएगा। अतिरिक्त प्रशानिक अधिकारी दमयंती जयपाल ने नए सभापति को रजिस्टर में हस्ताक्षर करवा कर पद ग्रहण करवाया व शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी, अनैक कांग्रेस पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता ,मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved