Post Views 11
July 4, 2022
प्रदेश में इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण खाद्य सुरक्षा योजना की सामग्री लेने से लोग वंचित हो गए थे। लेकिन अब उनके लिए खुशखबरी है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से वंचित रहे लोगों को अब 5 जुलाई तक राशन सामग्री दी जाएगी। उपायुक्त और संयुक्त शासन सचिव की ओर से आदेश जारी कर राहत दी है। गौरतलब है कि उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या के बाद प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों को रोकने के मकसद से पूरे प्रदेश में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। जिसके चलते लोगों को राशन लेने में परेशानी सामने आने लगी थी। बिना नेट के उनका बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो सका था। उच्चाधिकारियों ने अब उपभोक्ताओं को फिर से राहत प्रदान की है। अब 5 जुलाई तक वंचित रहे उपभोक्ता राशन सामग्री ले सकेंगे। राशन डीलर द्वारा लाभार्थियों को बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद ही खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता है। जिससे योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। 2 दिनों से इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण आमजन को राशन सामग्री नहीं मिल पाई थी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved