Post Views 11
July 4, 2022
भारतीय जनता पार्टी सम्राट पृथ्वीराज चौहान मंडल की कार्यसमिति बैठक ग्राम शिवनाथपुरा में मंडल अध्यक्ष कानाराम गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मंडल महामंत्री मुकेश जोधावत ने बताया कि पार्टी के संस्थापक सदस्य के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम गान के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन में कानाराम गुर्जर ने कहा कि मंडल द्वारा आजीवन समर्पण निधि एवं बूथ समितियों का कार्य समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के सहयोग से पूर्ण हो गया है आगामी 10 जुलाई तक हमें पन्ना प्रमुख निर्माण करना है। मोदी सरकार के गौरवशाली 8 वर्ष पूर्ण होने एवं युवाओं के लिए अग्नीपथ स्कीम को लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विक्रांत सिंह रावत, भरत सिंह गोहाना, भानुप्रताप सिंह, नेनू सिंह धनार, मदन सिंह वार्ड पंच, बलवीर सिंह पटेल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी नीलकंठ महादेव मंडल कार्यसमिति बैठक अध्यक्ष डूंगर सिंह रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को मंडल अध्यक्ष रावत ने संबोधित करते हुए अपने मंडल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, सशक्त मंडल अभियान, मंडल प्रवासी अभियान, समर्पण निधि, बुथ कार्यसमिति फोटो युक्त ,पन्ना प्रमुख, सहित संगठन संरचना के विभिन्न कार्यों पर विस्तृत चर्चा की, संगठन को मजबूत करने बुथ कार्य समितियों, मोर्चा पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों ,को सक्रिय रहकर अपनी महती भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved