Post Views 11
July 4, 2022
भाजपा मां आशापुरा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष रामावतार लाटा की अध्यक्षता में व मंडल प्रभारी विरेंद्र सिंह कानावत के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुई। कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कानावत ने मंडल, बूथ और पन्ना प्रमुख की संरचना व पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया। कानावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य केवल सत्ता पाना ही नहीं बल्कि जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना उद्देश्य कभी भी केवल शासन करना नहीं रखा। आमजन की सेवा ही पार्टी और कार्यकर्ताओं का सदैव मूल उद्देश्य रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष लाटा ने मंडल की प्रस्तावना पढऩे के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम जनता को भाजपा की रीति नीति और केंद्र सरकार उपलब्धियों के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ पार्टी का कार्य करें। कार्यसमिति बैठक का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद शर्मा ने किया। बैठक में भाजपा नेता गौरीशंकर भाटी, मंडल उपाध्यक्ष हनुमान जांगिड़, देवकीनंदन शर्मा, विजय दगदी, जितेंद्र कावडय़िा, मूलसिंह राजपुरोहित, मंडल मंत्री कुंजबिहारी तोलंबिया, आईटी जिला संयोजक दिलीप शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, युवामोर्चा महामंत्री राजू जांगिड़, महिलामोर्चा अध्यक्ष पुष्पा आसवानी, पूजा कुमावत, लता शर्मा, उर्मिला भाटी, विनीता अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के सुनील जांगिड़, जितेंद्र जांगिड़, साहिर अली खान, टिंकू डागर, कमल भराडिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनमोल सिंह , प्राणसिंह राजावत, प्रकाश रिणवा, श्रीचंद लड्ढा,अमरचंद कुमावत व राहुल परिहार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved