Post Views 51
June 24, 2022
पुष्कर घाटी स्थित सांझी छत के नजदीक पैंथर दिखने का वीडियो सामने आया है।
यह वीडियो गुरुवार देर रात्रि का बताया जा रहा है,हालांकि वन विभाग ने वीडियो पुष्कर घाटी का होना बताया है लेकिन वीडियो गुरुवार देर रात्रि का है इसकी पुष्टि नहीं की है। वीडियो में दिख रहा है कि पुष्कर घाटी के सांझी छत के निकट पैंथर गोवंश का शिकार करने के लिए सड़क के किनारे आ गया लेकिन वाहनों की आवाजाही के कारण वे बिना शिकार करे वापस घाटी के नीचे उतर गया।
इस घटना को वहां से गुजर रहे कार सवार ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार पुष्कर घाटी, लीलासेवड़ी सहित अजमेर के कोटड़ा, पुष्कर रोड़ पत्रकार कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पैंथर की मूवमेंट की घटनाएं हुईं हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved