Post Views 81
June 24, 2022
सदर थाना क्षैत्र में बिच्छू गैंग द्वारा आतंक फैलाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार गांव लसानी प्रथम में रहने वाली 15 वर्षीय लडक़ी सार्वजनिक पनघट पर पानी भरने गई थी। इस दौरान गांव में ही रहने वाले राहुल रावत, अरबाज मेहरात, इमरान मेहरात वहां पहुंचे और लडक़ी से छेड़छाड़ करने लगे। लडक़ी के साथ गई ताई ने विरोध किया तो बदमाश उस समय तो वहां से चले गए। परिजनों ने बताया की इसके बाद छेड़छाड़ करने वाले तीनों आरोपी अपने साथ अजीत, शकील, फारूक, सलमान, रज्जाक के साथ आकर लाठी, सरिए लेकर जबरन घर में घुसे। तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। लड़की और उसके भाई पर जानलेवा हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर गांव के लोग आए तो बदमाश वहां से भाग गए। जाते धमकी देकर गए कि बिच्छू गैंग के आदमी हैं। यदि किसी ने पुलिस को रिपोर्ट दी तो बुरा हाल कर देंगे। वारदात के बाद सदर थाने में लसानी प्रथम गांव निवासी राहुल रावत, अरबाज, इमरान मेहरात, अजीज, शकील, फारूक, सलमान, रज्जाक सहित आठ आरोपियों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ मामला दर्ज करवाया गया है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved