Post Views 11
June 23, 2022
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रसून शुक्ला ने कांग्रेस द्वारा अग्निपथ योजना का विरोध और प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस अग्निपथ योजना के बारे में देश के युवाओं को गुमराह कर देश मे अशांति फैला रही है। वर्तमान गहलोत सरकार में राज्य का युवा बेरोजगारी की मार झेलते हुए खून के आंसु रो रहा है। दूसरी तरफ किसानों से किये गए वादों ने भी कांग्रेस सरकार की पोल खोल दी। केंद्र सरकार की महत्वांकाक्षी योजना अग्निपथ जो देश के नौजवानो को राष्ट्र सेवा का सुअवसर प्रदान कर रही है। और देश की सुरक्षा की नींव को मजबूत करती है। साथ ही अग्निवीरो को केंद्रीयबलो में 10 प्रतिशत आरक्षण एवं भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रीयो ने विभिन्न नौकरियों में अलग से आरक्षण देने का अभूतपूर्व निर्णय लिया है जो सराहनीय है। मोदी सरकार और रक्षा मंत्रालय ने काफी सोच समझ कर इस गौरवशाली योजना को लागू किया है जिससे देश के सेकड़ो बेरोजगार नौजवानो को राष्ट्र सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। केवल पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कांग्रेस सरकार राष्ट्र निर्माण में लगने वाले नौजवानों को बरगलाने का प्रयास कर रही है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved